Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» नौकुचियाताल

नौकुचियाताल - जहां है प्राचीन लैगून

10

नौकुचियाताल एक छोटा सा झील वाला गाँव है जो कि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। यह दर्शनीय पर्यटन स्थल समुद्र तल से 1219 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। झील की सुन्दरता और यहाँ की जाने वाली साहसिक गतिविधियाँ नौकुचियाताल को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाते हैं। बर्डिंग यहाँ की प्रसिद्ध गतिविधियों में से एक है क्यों कि यहाँ पर पक्षियों और तितलियों की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यात्री यहाँ पर अन्य रोचक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं जैसे कि बोटिंग, स्विमिंग, फिशिंग आदि। इसके अलावा माउंटेन बाइकिंग भी एक एड्वेंचर्स स्पोर्ट है जो कि बहुत से पर्यटकों को इस गाँव में आकर्षित करता है और नौकुचियाताल के प्राक्रतिक स्थानों को खोजने का मौका देता है।

क्या है नौकुचियाताल के आस पास

नौकुचियाताल झील को 'नौ कोनों' वाली झील भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कोई अगर एक ही बार में नों कोनों को देख लेता है तो उसे निर्वाण की प्राप्ति होती है जिसका तात्पर्य है ’मन की शांति’। पानी के अन्दर एक झरना है जिससे झील में पूरे साल पानी का स्तर बना रहता है। पर्यटक नौकुचियाताल झील में बोटिंग का और झील के आस पास पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं। भीमताल यहाँ से 4 किमी की दूरी पर है जो कि झीलों के लिए प्रसिद्ध है और एक मुख्य पर्यटन स्थल है। सात ताल एक और मुख्य आकर्षण है जो कि सात आपस में जुड़ी हुई झीलों का समूह है और नौकुचियाताल से 6 किमी की दूरी पर स्थित है।

कैसे जाएं नौकुचियाताल

इस झील वाले गाँव में एयर, रेल और रोड़ द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। पंत नगर नौकुचियाताल के लिए सबसे नजदीकी एयरबेस है तथा काठगोदाम रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। इसके अतिरिक्त बसें नैनीताल आदि नजदीकी शहरों से उपलब्ध हैं।

नौकुचियाताल जाने का सबसे अच्छा समय

पर्यटक इस सुन्दर गाँव में गर्मियों में और मानसून के बाद यात्रा करते हैं जो कि नौकुचियाताल घूमने के लिए उत्तम समय है।

नौकुचियाताल इसलिए है प्रसिद्ध

नौकुचियाताल मौसम

घूमने का सही मौसम नौकुचियाताल

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें नौकुचियाताल

  • सड़क मार्ग
    यात्री इस गंतव्य तक सुविधाजनक बस सर्विस द्वारा भी पहुँच सकते हैं। नैनीताल (नौकुचियाताल से 26 किमी) आदि नजदीकी शहर यहाँ से लगातार बसों द्वारा जुड़े हुए हैं। निजी और राज्य परिवहन की बसें दिल्ली से नियमित अंतराल से नौकुचियाताल के लिए उपलब्ध हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    काठगोदाम सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है जो कि नौकुचियाताल से 35 किमी दूर है। यह रेलवे स्टेशन दिल्ली और अन्य शहरों से लगातार ट्रेनों द्वारा जुड़ा हुआ है। यात्री यहाँ से गंतव्य तक पहुँचने के लिए प्रीपेड टैक्सियाँ ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    पंत नगर एयरपोर्ट नौकुचियाताल के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है जो कि 74 किमी की दूरी पर है। एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए टैक्सियाँ आसानी से उपलब्ध हैं और इनसे इस गाँव में पहुँचने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 May,Sun
Return On
11 May,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 May,Sun
Check Out
11 May,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 May,Sun
Return On
11 May,Mon