अपसाद, नवादा से 15 मील की दूरी पर स्थित है और यह एक अपसाद विष्णु मंदिर के कारण लोकप्रिय स्थल है। इस मंदिर में देश के कई हिस्सों से पर्यटक दर्शन करने आते है, यह मंदिर साल के सभी दिनों में खुला रहता है। अपसाद, पुरातत्व विभाग वालों के लिए एक लोकप्रिय स्थल है जहां से वह पुराने काल के कई सामानों, मनुष्य और पशुओं के ढांचे और उनकी सामग्री की खोज कर सकते है।
इस मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति रखी हुई है जो पाई गई थी। यहां की खुदाई के बारे में कई लेख भी है, यहां खुदाई के दौरान कीमती पत्थर, मोती, चश्मा, चूडि़यां, छोटे बर्तन और बड़े बर्तन आदि भी मिलते थे। कम से कम इतिहास प्रेमियों को यहां की यात्रा अवश्य करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications