गुरुद्वारा भाई सिख, हियाला उस स्थान पर बनाया गया है, जो बाबा भाई सिख का पूर्व निवास माना जाता है। माना जाता है कि, बाबा जी यहाँ रहते थे और भक्तों को आध्यात्मिक की जानकारी देते थे। उनके अनुसार, जो लोग मानवता की सेवा करते हैं वे भगवान में सबसे ज्यादा विश्वास रखते हैं। हर साल अक्टूबर या नवंबर में एक मेले का आयोजन किया जाता है, जो आसपास व दूर-दराज के पर्यटकों व श्र्धालुओं को आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications