Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देशभर के 40 एयरपोर्ट्स को मिली बम-विस्फोट की धमकी, मचा हड़कंप-बढ़ी सुरक्षा

देशभर के 40 एयरपोर्ट्स को मिली बम-विस्फोट की धमकी, मचा हड़कंप-बढ़ी सुरक्षा

देशभर के कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। जिन एयरपोर्ट्स को 18 जून (मंगलवार) को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है उसमें राजधानी दिल्ली, बिहार की राजधानी पटना, गुजरात का वडोदरा, राजस्थान की राजधानी जयपुर, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, कोयंबटूर समेत कुल 40 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ही सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी और हर एक एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। वहीं धमकी भरा ईमेल मिलने की वजह से उड़ानों में भी देर हुई।

bomb threat at 40 airports across india

Times of India की रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी अंजान व्यक्ति ने देशभर के 40 एयरपोर्ट्स पर दोपहर को करीब 12.40 बजे सबसे पहले धमकी भरा ईमेल भेजा। सुबह ऐसा ही एक धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली विमान डिले हो गयी। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की वजह से दुबई के लिए उड़ान भरने को तैयार एमिरैट्स की एक उड़ान करीब 2 घंटे विलंब से उड़ान भर पायी।

अज्ञात व्यक्ति का बम से उड़ा देने का ऐसा ही धमकी भरा ईमेल कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी मिला। इस धमकी के मिलने के बाद CISF की बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम, स्निफर डॉग स्क्वॉड के साथ एयरपोर्ट परिसर की जांच करने के बाद बताया कि यह अफवाह थी। जिन ईमेल के माध्यम से एयरपोर्ट्स पर धमकी दी गयी है, उसमें लिखा था, 'एयरपोर्ट पर बम रखे गये हैं, और जो किसी भी समय फट सकते हैं।'

कोयंबटूर एयरपोर्ट के निदेशक एस. सेंथील वलवन ने मीडिया को दिये बयान में कहा कि हम सभी अलर्ट मोड में हैं। हम सभी सुरक्षात्मक कदम उठा रहे हैं। हमने एयरपोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बम से उड़ाने की धमकीभरा ईमेल मिलने की वजह से उड़ान सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

दिन में बाद में पटना एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही धमकी भरा ईमेल आया। इस बारे में पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि जांच चल रही है और अगली जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर भी ऐसा धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी और उन्होंने जांच शुरू कर दी।

जांच के बाद पुलिस की ओर से बताया गया कि एयरपोर्ट की अच्छी तरह से जांच करने के बाद कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। वडोदरा एयरपोर्ट पर भी दोपहर के समय धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जांच की लेकिन यहां भी बम की यह कोरी अफवाह ही निकली। हालांकि यात्रियों व कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी एयरपोर्ट इस वक्त अलर्ट मोड पर रखा गया है।

More News

    Read more about: patna delhi mumbai jaipur airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+