Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वडोदरा के बाद अब सूरत में भी हर दिन बंद रहेगा ट्रैफिक सिग्नल, क्यों किया जा रहा है ऐसा?

वडोदरा के बाद अब सूरत में भी हर दिन बंद रहेगा ट्रैफिक सिग्नल, क्यों किया जा रहा है ऐसा?

पहले वडोदरा और अब सूरत में भी ट्रैफिक सिग्नल को बंद करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले लगभग एक महीने पहले मार्च के अंतिम सप्ताह में ही वडोदरा की ट्रैफिक पुलिस ने फैसला लिया था कि दिन के समय में ट्रैफिक सिग्नल को बंद रखने का फैसला लिया था। लेकिन न तो वडोदरा और न ही सूरत में, कहीं भी पूरे दिन के लिए ट्रैफिक सिग्नल को बंद नहीं किया जाएगा।

बल्कि दिन के कुछ समय के लिए ट्रैफिक सिग्नल को बंद रखा जाएगा। वडोदरा में जहां दिन की भरी दोपहरी में 3 घंटों के लिए ट्रैफिक सिग्नल को बंद करने का निर्णय लिया गया है वहीं सूरत में 2.30 घंटे के लिए ट्रैफिक सिग्नल को बंद रखा जाएगा। पर क्यों? क्या होगा इससे फायदा?

surat traffic signal

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। तेज धूप और गर्मी को मद्देनजर रखते हुए ही सूरत की ट्रैफिक पुलिस ने भी दोपहर के समय पूरे शहर के ट्रैफिक सिग्नल को बंद रखने का फैसला लिया है।

बताया जाता है कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू भी किया जा चुका है। हर दिन दोपहर को 1 से 3.30 बजे के बीच पूरे सूरत शहर में कहीं भी ट्रैफिक सिग्नल न तो लाल होगी और न ही पीली। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हिटवेव और तेज धूप के कारण गाड़ियों के ड्राइवर और पैदल यात्रियों को सिग्नल के हरे होने का इंतजार करना बड़ा ही मुश्किल भरा काम हो गया है।

traffic signal

इस बारे में ट्रैफिक की डेप्यूटि पुलिस कमिश्नर अनीता वनानी का कहना है कि लगातार चल ही हिटवेव की वजह से ट्रैफिक सिग्नल के लाल से हरे होने का इंतजार करना ड्राइवरों के लिए बहुत मुश्किलें पैदा कर रही है। इसलिए नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने टाइमर के आधार पर चलने वाले ट्रैफिक सिग्नल को अगले 1 सप्ताह के लिए दोपहर 1 से 3.30 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि अगर हिटवेव की स्थिति आगे भी बनी रहती है तो इस व्यवस्था को आगे भी जारी रखा जा सकता है। जितने दिन ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे, उतने दिन ट्रैफिक के बहाव को बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख जगहों पर ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात करने का फैसला लिया गया है। इससे न तो कोई वाहन चालक ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन कर सकेंगे और दुर्घटना की आशंका को भी खत्म किया जा सकेगा।

More News

    Read more about: surat vadodara traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+