Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के SG हाईवे पर बनेंगे 5 फुट ओवरब्रिज, कहां-कहां और क्या होगी लागत?

अहमदाबाद के SG हाईवे पर बनेंगे 5 फुट ओवरब्रिज, कहां-कहां और क्या होगी लागत?

सरखेज-गांधीनगर हाईवे यानी जिसे SG हाईवे के नाम से जाना जाता है, यह अहमदाबाद के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक है। यहां सड़क पार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। लगातार तेज रफ्तार से आती-जाती गाड़ियों के बीच से होकर पैदल आने-जाने वाले लोगों को सड़क पार करने में पसीने छूट जाते हैं। हर पल किसी तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने का डर बना रहता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने नेशनल हाईवेज अथॉरिटी के साथ मिलकर SG हाईवे पर एक या दो नहीं बल्कि 5 फुट ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया है। इस बात का फैसला हाल ही में हुए सड़क सुरक्षा बैठक के दौरान ली गयी। कहां बनेंगे सभी 5 फुट ओवरब्रिज? क्या होगी इनकी लागत और क्या होगी विशेषताएं?

ahmedabad sg highway

Gujarat samachar की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस साल ही इन सभी फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने की संभावना है। इन फुट ओवर ब्रिज का निर्माण सड़कों को पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए भी सुरक्षित बनाना है।

दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है। मुख्य तौर पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण उन सभी इलाकों में करने का फैसला लिया गया है, जहां सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं घटती हैं या घटने की संभावनाएं होती हैं। बताया जाता है कि SG हाईवे पर 5 फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की लागत करीब ₹20 करोड़ होने वाली है।

Desh Gujarat की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जिन 5 जगहों पर फुट ओवर ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है, उनमें शामिल हैं -

  1. गोटा ओवर ब्रिज
  2. थलतेज अंडरपास बिनोरी होटल
  3. ग्रैंड भगवती होटल के पास
  4. इस्कॉन-राजपथ क्लब के पास
  5. निरमा यूनिवर्सिटी
sg highway overbridge

बताया जाता है कि सभी फुट ब्रिज की ऊंचाई 50 से 59 मीटर होगी और इनकी चौड़ाई 3.5 मीटर होगी। दिव्यांगों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट व एलिवेटर की सुविधा भी रहेगी। सड़क सुरक्षा को लेकर पिछले दिनों हुई इस बैठक में सरदार पटेल रिंग रोड पर लगभग 80 से 100 वाहनों को पार्क करने लायक पार्किंग बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया है।

विशेष रूप से पैदल चलने वाले लोगों को सतर्क करने के लिए ब्लैक स्पॉट साइनबोर्ड और दुर्घटना संभावित क्षेत्र का साइन बोर्ड भी लगाने पर विचार किया गया है। इन सभी पहलों का एकमात्र उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करके सड़क को पैदल चलने वाले लोगों के लिए सुरक्षित बनाना है।

More News

    Read more about: ahmedabad bridge traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+