Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर घरेलू उड़ान के यात्रियों को जल्द मिलेगा नया चमचमाता लाउंज, जाने खासियतें!

अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर घरेलू उड़ान के यात्रियों को जल्द मिलेगा नया चमचमाता लाउंज, जाने खासियतें!

अहमदाबाद में रहने वाले उन लोगों, जिन्हें अक्सर विमान से सफर करना पड़ता है, उनके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के घरेलु टर्मिनल 2 (T2) पर शानदार और चमचमाता हुए नए लाउंज को खोला जाएगा। दावा किया जा रहा है घरेलू एयरपोर्ट पर खुलने वाला नए लाउंज में पहले के मुकाबले अधिक जगह होने के साथ-साथ यह पहले से ज्यादा बेहतर सुविधाओं वाला भी होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कई घरेलू एयरलाइंस कंपनियां अपने विमानों का संचालन टर्मिनल 1 की जगह अब टर्मिनल 2 से करने लगी हैं। इस वजह टर्मिनल 2 पर अब यात्रियों की संख्या भी बढ़ने की संभावना भी दिखाई दे रही है।

airport ahmedabad lounge

बढ़ रही है बेहतर सुविधा की मांग

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टर्मिनल 2 (T2) से अधिक विमानों का संचालन शुरू होने की वजह से यहां से होकर आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। T2 पर जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, बेहतर सुविधाओं की मांग भी उतनी ही तेजी से बढ़ती जा रही है। इसमें बैठने के लिए अधिक सीट, पावर आउटलेट, WiFi की तेज रफ्तार, खाने-पीने के सामान के आउटलेट आदि की मांग भी बढ़ गयी थी।

वहीं Times of India की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रीमियम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए T2 की लाउंज सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए ही T2 में एक नया लाउंज बनाया जा रहा है, जहां बैठने के लिए ज्यादा सीटें होने के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाएं भी मौजूद होंगी।

गौरतलब है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट का टर्मिनल 2 का इस्तेमाल बतौर इंटरनेशनल टर्मिनल ही किया जाता है। लेकिन अब T2 को विस्तृत करने के साथ-साथ इसे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस बारे में अहमदाबाद एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि T2 में अधिक से अधिक जगहों का इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है, जिनका दिन के समय में कम ही इस्तेमाल हो पाता था। इससे T1 पर यात्रियों की भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

ahmedabad airport new lounge

क्या-क्या मिलेगी नई सुविधाएं?

अहमदाबाद एयरपोर्ट के T2 पर नया लाउंज, अधिक बैठने की जगहें, खाने-पीने के बेहतर विकल्पों के साथ ही यात्रियों के लिए यहां करीब 56 चेक-इन काउंटर खोले जा रहे हैं। डिजी यात्रा के लिए अलग लेन बनाया जाएगा ताकि चेक-इन में अधिक विलंब न हो, सिक्योरिटी चेक इन और फास्ट-ट्रैक इमीग्रेशन चैनल इन सभी सुविधाओं को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शुरू किया जाएगा।

सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट के T1 के लाउंज का भी कायाकल्प अगले कुछ महीनों में किया जाएगा। इसे पहले की तुलना में अधिक शानदार, यात्रियों के लिए ज्यादा आरामदायक बनाया जाएगा ताकि अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए उन्हें कोई समस्या न हो। बताया जाता है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर वर्ष 2025-26 से लगभग 20 मिलीयन से लेकर 2 करोड़ तक यात्रियों के आवाजाही करने की संभावना जतायी गयी है।

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनजर एयरपोर्ट पर खाली पड़े जगहों का इस्तेमाल करने और भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर भी काम करने की जरूरत है। T2 पर किया गया विस्तार और विकास ज्यादा से ज्यादा घरेलू यात्रियों को हैंडल करने में मददगार साबित होगा।

More News

    Read more about: ahmedabad airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+