Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में आज AMTS देर रात तक चलाएगी 104 अतिरिक्त बसें, जानिए उनके रूट्स

अहमदाबाद में आज AMTS देर रात तक चलाएगी 104 अतिरिक्त बसें, जानिए उनके रूट्स

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी (मोटेरा) स्टेडियम में आज (12 फरवरी 2025) होने वाला है भारत बनाम इंग्लैंड के बीच वन डे क्रिकेट मैच। इस मैच को लेकर अहमदाबादवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी इस मैच को देखने स्टेडियम पहुंचने वाले हैं। यह मैच आज दोपहर से शुरू होगी, जो देर शाम या रात तक खत्म होगी।

मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम से बाहर निकलने वाले खेलप्रेमियों को घर वापस लौटने में कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए अहमदाबाद मेट्रो को देर रात तक चलाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। लेकिन जिन खेल प्रेमियों का घर मेट्रो रूट में नहीं पड़ता है, वे कैसे घर लौटेंगे? इस बात को ध्यान में रखते हुए ही अहमदाबाद म्यूनिसिपल परिवहन सेवा (AMTS) ने 12 फरवरी को विभिन्न रूट्स पर देर रात तक बस चलाने का फैसला लिया है।

amts additional bus ahmedabad

इस बारे में Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार AMTS आज कुल 104 अतिरिक्त बसें चलाएगी। इसमें से दिन के समय में 13 निर्धारित रूट्स पर 79 बसें चलेंगी। जबकि 25 रूट्स पर रात को 9 बजे से 12 बजे के बीच बसों को चलाया जाएगा। बताया जाता है कि बसों को अहमदाबाद शहर के कई प्रमुख लोकेशन जैसे मनीनगर, कालूपुर, सारंगपुर, वसना, चांदखेडा आदि रूट्स पर चलाया जाएगा, ताकि जो क्रिकेट प्रेमी परिवहन के सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें रात के समय घर लौटने में किसी तरह की समस्या न हो।

आइए AMTS की अतिरिक्त बस सेवाओं के बारे में विस्तार से जान लेते हैं -

सुबह 6 से रात 11 बजे के बीच इन रूट्स पर चलेंगी बसें

  • त्रागाड गांव से इंदिरानगर वी.2 (पानी की टंकी)
  • मणिनगर से चांदखेड़ा (सारथी बंगलो)
  • लाल दरवाजा से चांदखेड़ा (सारथी बंगलो)
  • लाल दरवाजा से राजीवनगर (चांदखेड़ा)
  • लाल दरवाजा से त्रागद गांव तक
  • सारंगपुर से अंबा टाउनशिप सेक्टर नं. 5 (त्रिमंदिर)
  • मनमोहन पार्क से अंबा टाउनशिप सेक्टर नं.-5 (त्रिमंदिर)
  • कालूपुर से अंबा टाउन शिप सेक्टर नं. 5 (त्रिमंदिर)
  • अमराईवाड़ी से त्रागद गांव
  • सारंगपुर से त्रागद गांव
  • त्रागड़ गांव से भक्ति सर्किल तक
  • वासना से चांदखेड़ागाम (सारथी बंगलो)
  • लाल दरवाजा से कलोल इन्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

रात 9 से देर रात 12 बजे के बीच इन रूट्स पर चलेगी बसें

रूट नंबर रूट
नाइट 1. एसर डिपो (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) से वासना
रूट : आरटीओ- गांधीग्राम - पालडी
नाइट 2. एसर डिपो (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) से मणिनगर
रूट : आरटीओ- सुभाष ब्रिज - दिल्ली गेट- रायपुर- गीता मंदिर
नाइट 3. एसर डिपो (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) से ओधव
रूट : आरटीओ- आयकर - दिल्ली गेट - कालूपुर-रखियाल
नाइट 4. एसर डिपो (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) से नरोल
रूट : मोटेरा- भट गाम- इंदिरा ब्रिज- गैलेक्सी- नरोदा पाटिया- कृष्णनगर- सीटीएम
नाइट 5. एसर डिपो (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) से उजाला सर्किल (एस.जी. हाईवे)
रूट : विसत सर्कल- चांदखेड़ा- झुंडाल सर्कल- वैष्णो देवी सर्कल- गोटन सर्कल- थलतेज- इस्कॉन सर्किल

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+