Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में आज और कल धूम मचाएगा Coldplay, जानिए कौन से रूट्स बंद और कहां करेंगे पार्किंग?

अहमदाबाद में आज और कल धूम मचाएगा Coldplay, जानिए कौन से रूट्स बंद और कहां करेंगे पार्किंग?

अहमदाबाद में आज और कल (25 और 26 जनवरी) को धूम मचाने वाला है ब्रिटिश बैंड Coldplay। संभावना जतायी जा रही है कि 1 लाख से अधिक लोग इस कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी या मोटेरा स्टेडियम में दो दिन Back to Back Coldplay का कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट में सिर्फ अहमदाबाद या आसपास के शहरों से ही नहीं बल्कि दिल्ली-मुंबई जैसे दूर-दराज के शहरों से भी लोग पहुंचने वाले हैं।

इस वजह से अहमदाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना ट्रैफिक पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाली है। Coldplay के कॉन्सर्ट को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन रूट्स के बारे में स्पष्ट जानकारी दी गयी है जिन्हें आज और कल बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही कॉन्सर्ट में आने वाले लोग कहां अपनी गाड़ी पार्क करेंगे इस बाबत भी जानकारी दी गयी है।

cold play ahmedabad traffic advisoty

कौन सा रूट बंद?

Live mint की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रैफिक के बहाव को व्यवस्थित रखने और जाम जैसी किसी भी परिस्थिति को पैदा होने से रोकने के लिए जिन रूट्स पर अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से गाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी लगायी गयी है, उनके बारे में सारी जानकारी आगे दी जा रही है -

  • जनपथ टी जंक्शन से जो रास्ता स्टेडियम के मुख्य द्वार, कृपा रेसिडेंसी टी और मोटेरा टी की ओर जा रहा है, वहां गाड़ियों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

कॉन्सर्ट में जाने के लिए कौन सा रूट लेंगे?

  • तपोवन सर्किल से वाहनों को ONGC क्रॉसिंग, विसत टी जंक्शन, जनपथ टी जंक्शन, पावर हाउस क्रॉसिंग और प्रबोध रावल सर्किल होकर जाना होगा।
  • कृपा रेसिडेंसी टी जंक्शन की तरफ से आने वाली गाड़ियां शरण स्टेटस से भट कोटेश्वर रोड होकर अपोलो सर्किल से जा सकती हैं।

कहां पार्क करेंगे अपनी गाड़ियां और पार्किंग शुल्क?

बताया जाता है कि कॉन्सर्ट में आने वाली गाड़ियों को पार्क करने के लिए पहले से पार्किंग की बुकिंग करना अनिवार्य है। पार्किंग की बुकिंग 'Show My Parking' ऐप के माध्यम से ऑनलाइन ही की जा सकेगी, जिसके लिए पार्किंग शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

  • दो पहिया वाहनों की पार्किंग - ₹150
  • चार पहिया वाहनों की पार्किंग - ₹500
cold play concert

कहां हैं पार्किंग स्पॉट और स्टेडियम से उनकी दूरी?

पार्किंग स्पॉट स्टेडियम से दूरी वाहन का प्रकार
1
स्टेडियम मुख्य द्वार (गेट नंबर 1) के विपरित 300 मीटर दो पहिया
2
संगठ IPL प्लॉट (मुख्य द्वार 1) 400 मीटर दो पहिया
3
भर्वड प्लॉट, AMC के बगल में 400 मीटर दो पहिया
4
अग्रवाल प्लॉट 800 मीटर चार पहिया
5
रेलवे कॉलोनी मैदान 2 किमी दो और चार पहिया
6
AMC (विहान हाईट्स के पास) 1 किमी चार पहिया
7
अमूल पार्लर के विपरित (4D स्क्वॉयल मॉल के नीचे) 1.5 किमी चार पहिया
8
ONGC सर्किल प्लॉट 2 के पास 1.5 किमी चार पहिया
9
मातृश्री पार्टी प्लॉट के विपरित 2.5 किमी चार पहिया
10
वृंदावन पर्ल के पास 2.7 किमी चार पहिया
11
खोडियार टी क्रॉसिंग 2.5 किमी चार पहिया
12
इंडियन पेट्रोल पंप के पास 2.5 किमी चार पहिया
13
स्टेडियम के अंदर (रिवर साइड) -- चार पहिया
14
स्टेडियम के अंदर (VIP के विपरित) -- चार पहिया

जिन पार्किंग स्पॉट से मिलेगी शटल सेवा

  • रेलवे कॉलोनी मैदान
  • ONGC सर्किल के पास AMC प्लॉट
  • मातृश्री पार्टी प्लॉट के विपरित
  • कोडियार टी क्रॉसिंग

More News

    Read more about: ahmedabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+