Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो के सचिवालय स्टेशन तक विस्तार का GMRC ने जारी किया Timetable

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो के सचिवालय स्टेशन तक विस्तार का GMRC ने जारी किया Timetable

कल यानी 27 अप्रैल 2025 से अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो कॉरिडोर पर सचिवालय स्टेशन तक मेट्रो सेवाओं की शुरुआत हो रही है। इस बात की घोषणा गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने पहले ही कर दी है। सचिवालय मेट्रो स्टेशन जो राज्य सचिवालय और विधानसभा परिसर में ही मौजूद है, तक मेट्रो सेवाओं के शुरू होने से खासतौर पर उन लोगों को बहुत सुविधा होने वाली है, जो काम तो गांधीनगर सचिवालय में करते हैं लेकिन उनका घर अहमदाबाद में है।

खासतौर पर इस बात को ध्यान में रखते हुए ही अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो स्टेशन को सचिवालय तक विस्तृत किया गया है।

ahmedabad metro

बताया जाता है कि सचिवालय तक मेट्रो सेवाओं के विस्तार के साथ इस मेट्रो कॉरिडोर में 7 नए मेट्रो स्टेशन जुड़ जाएंगे। अब GMRC ने इस मेट्रो कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाओं की समय सूची को भी जारी कर दिया है। अपने आधिकारिक X हैंडल इस सूची को GMRC ने जारी किया है। इस समय सूची के अनुसार सचिवालय से कोटेश्वर रोड के बीच मेट्रो को दिन भर में 26 ट्रिप लगाने पड़ेंगे।

कल यानी रविवार से जिन 7 मेट्रो स्टेशनों को शुरू किया जा रहा है, उनमें शामिल है -

  • कोटेश्वर रोड
  • विश्वकर्मा कॉलेज
  • तपोवन सर्किल
  • नर्मदा कैनल
  • कोबा सर्किल
  • सेक्टर 10ए
  • सचिवालय

GMRC द्वारा जारी मेट्रो का टाइम टेबल :

अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा और विकसित शहर है और गांधीनगर गुजरात राज्य की राजधानी है। अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच मेट्रो सेवाओं के शुरू होने से निश्चित रूप से यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। खासतौर पर अहमदाबाद निवासी लेकिन सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों को इस मेट्रो सेवा के शुरू होने से काफी सुविधा होगी।

More News

    Read more about: ahmedabad gandhinagar metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+