Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में मौसम विभाग ने जारी की हिट-वेव की लाल चेतावनी, कितने पर पहुंचा पारा?

अहमदाबाद में मौसम विभाग ने जारी की हिट-वेव की लाल चेतावनी, कितने पर पहुंचा पारा?

गर्मी की शुरुआत होते ही गुजरात के कई जिलों में तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई जगहों पर हिट-वेव की चेतावनी तक दे दी है। सोमवार को स्थानीय निवासियों ने भी तेज गर्मी, त्वचा का जलना और सिर चकराना जैसी समस्याएं महसूस की।

बताया जाता है कि मौसम विभाग ने गुजरात की जिन जगहों पर हिट-वेव की चेतावनी जारी की है, उनमें अहमदाबाद, गांधीनगर, कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, पोरबंदर, जुनागढ़ और सूरत जिले शामिल हैं। सोमवार को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान जहां 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं गुजरात में सर्वाधिक तापमान भुज का रहा। यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

ahmedabad summer heatwave

मीडिया से बात करते हुए गुजरात मौसम विभाग के निदेशक अशोक कुमार दास ने बताया कि जिलों का अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, जो हिट-वेव की लाल चेतावनी है। उन्होंने बताया कि यह चेतावनी अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान के बढ़ने और फिलहाल गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने की वजह से ही जारी की जा रही है। बताया जाता है कि बुधवार को कुछ जिलों में तापमान लाल निशान से घटकर ऑरेंज चेतावनी पर पहुंच सकता है।

बुधवार को गुजरात के जिन इलाकों के लिए तापमान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है उनमें शामिल है - बानसकांठा, कच्छ, सुरेंद्रनगर और राजकोट जिला। Times of India की मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि तापमान में अचानक काफी ज्यादा वृद्धि दर्ज की गयी है। पिछले 6 दिनों के अंदर गुजरात के तापमान में लगभग 7 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज हुई है।

डॉक्टर की सलाह है कि अचानक तापमान में हुई वृद्धि की वजह से दोपहर के समय हिट शॉक लग सकता है। रात के समय मौसम का ठंडा न होना भी काफी ज्यादा परेशान कर सकता है। हिटवेव से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय सिर को ढंक कर रखें, लगातार पानी या तरल पदार्थों का सेवन करें ताकि हाईड्रेशन बनी रहे।

वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि होली से पहले ही अचानक इस साल काफी ज्यादा गर्मी पड़ने लगी है जिस वजह से लोगों को कई बार त्वचा में जलन या सिर चकराने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad imd summer
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+