Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में कांकरिया कार्निवल रद्द - फ्लावर शो की बदल गयी तारीख, जानिए क्यों और नई तारीख

अहमदाबाद में कांकरिया कार्निवल रद्द - फ्लावर शो की बदल गयी तारीख, जानिए क्यों और नई तारीख

क्रिसमस के दिन अहमदाबाद के कांकरिया झील परिसर में कार्निवल की शुरुआत हुई। इस कार्निवल का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने किया। कांकरिया कार्निवल पहले दिन से ही हिट रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग कार्निवल में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। ड्रोन व लेजर शो, साउंड एंड म्यूजिक शो, डीजे, सांस्कृतिक नृत्य, कठपुतलियों का शो और न जाने कितना कुछ आयोजित होने वाला था इस कार्निवल में।

इसके साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज करने की तैयारियां भी चल रही थी लेकिन अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने अचानक इसे रद्द करने का फैसला ले लिया है। सिर्फ कांकरिया कार्निवल ही नहीं बल्कि साबरमती रिवरफ्रंट में शुरू होने वाले फ्लावर शो की तारीख को भी बदल दिया गया है। पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि चलते हुए कार्निवल को रद्द करने और फ्लावर शो जैसे बड़े आयोजन को कुछ दिन देर से शुरू करने का फैसला AMC ने लिया है?

दरअसल, AMC ने यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद लिया है। लंबी बीमारी से जुझते हुए गुरुवार की देर शाम को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हो गया। वह 92 साल के थे। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गयी है।

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश में 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है। इसके बाद ही अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कांकरिया कार्निवल को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही साबरमती रिवरफ्रंट पर शुरू होने वाले फ्लावर शो को भी कुछ दिन बाद शुरू करने का फैसला लिया गया है।

कांकरिया कार्निवल रद्द

अहमदाबाद के कांकरिया झील परिसर में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कांकरिया कार्निवल का आयोजन होने वाला था, लेकिन AMC ने उसे पूरी तरह से रद्द करने का फैसला लिया है। देश में चल रहे राष्ट्रीय शोक की वजह से अब कांकरिया कार्निवल में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

हालांकि कांकरिया लेक फ्रंट परिसर में मिल रही फ्री एंट्री अभी भी जारी रहेगी। यह निर्णय कांकरिया कार्निवल के दौरान बड़ी संख्या में अहमदाबाद व आसपास के शहरों से आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है। लेकिन 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कांकरिया कार्निवल में आयोजित होने वाले सभी समारोह को रद्द कर दिया गया है।

sabarmati flower show ahmedabad

बदल गयी फ्लावर शो की तारीख

1 जनवरी से अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर शुरू होने वाले फ्लावर शो को भी Postpone करने का फैसला लिया गया है। इस बाबत AMC का कहना है कि फ्लावर शो का उद्घाटन 1 जनवरी के बजाए 3 जनवरी को होगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल करने वाले हैं। यह फैसला भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश में लागू किये गये राष्ट्रीय शोक के बाद ही लिया गया है।

बता दें, राष्ट्रीय शोक के दौरान सरकार ने हर जगह पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने की घोषणा की है। साथ ही सभी प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रमों को भी इस दौरान रद्द कर दिया गया है। जब तक राष्ट्रीय शोक चलेगा, देशभर के किसी भी हिस्से में सरकारी स्तर पर कोई भी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

More News

    Read more about: ahmedabad fair gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+