Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के मानेक चौक का नाइट Food Market फिर से खुला, पिछले 1 माह से था बंद

अहमदाबाद के मानेक चौक का नाइट Food Market फिर से खुला, पिछले 1 माह से था बंद

अहमदाबाद का मानेक चौक फूड मार्केट फिर से खुल रहा है। लगभग 1 महीने तक बंद रहने के बाद फिर से इस नाइट फूड मार्केट को खोलने की तैयारी चल रही है। अहमदाबाद का मानेक चौक फूड मार्केट एक बहुत ही चहल-पहल वाला इलाका है, जहां अक्सर खाने-पीने के शौकीन आते रहते हैं। यहां भाजी-पाव से लेकर पिज्जा, भेल, आईसक्रीम और सैंडवीच हर तरह के स्ट्रीट फूड लोगों को खुब लुभाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) द्वारा इलाके में लगभग 50 साल पुराने ड्रेनेज लाइन की मरम्मत के लिए अनिवार्य तौर पर इस मार्केट को 1 महीने के लिए बंद कर देना पड़ा था।

ahmedabad manek chowk

इस बारे में Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मानेक चौक इलाके में जल निकासी की नालियों के मरम्मत कार्यों के लिए इलाके में बड़ी-बड़ी मशीनों को लाना पड़ा था। इस वजह से मार्केट के दुकानदारों से लेकर यहां आने-जाने वाले लोगों को भी खूब परेशानियां होती।

इस बात को ध्यान में रखते हुए ही 1 महीने के लिए अस्थायी रूप से मानेक चौक फूड मार्केट को बंद रखने का फैसला लिया गया। बताया जाता है कि प्रशासन के इस फैसले में स्थानीय दुकानदारों ने पूरा साथ दिया और जितने दिन मरम्मत कार्य चला, उन्होंने भी अपना दुकान बंद रखा।

ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद अब एक बार फिर से मानेक चौक पर फूड स्टॉल्स को खोलने की तैयारियां चल रही हैं। पर कब से खुलेगा मानेक चौक का नाइट फूड मार्केट?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 7 अप्रैल (सोमवार) की रात से ही मानेक चौक फूड मार्केट को खोल दिया जा रहा है। बताया जाता है कि 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी का कन्वेंशन आयोजित होने वाला है जब देशभर से नेता यहां जमा होंगे। इसलिए मानेक चौक के नाइट फूड मार्केट का खुलना स्टॉल लगाने वाले और खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है।

market in ahmedabad

बताया जाता है कि ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत का काम मार्केट के ठीक बीचोबीच किया गया, जहां मानेकनाथ बावा का मंदिर है। जबकि पुनर्वास का काम रानी नो हाजिरो से मदन गोपाल की हवेली तक पतली गलियों और अस्तोदिया रंगती बाजार से अस्तोदिया दरवाजा तक किया गया था। AMC की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पतली गलियां और पुरानी ड्रेनेज सिस्टम होने की वजह से कई जगहों पर भारी और बड़ी मशीनों को लगाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा।

लेकिन मार्केट को बंद रखने के फैसले की वजह से इस काम में बहुत मदद मिली। उम्मीद की जा रही है कि अहमदाबाद के मानेक चौक नाइट फूड मार्केट को फिर से खोलने से इलाके में एक बार फिर से चहल-पहल बढ़ेगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी अहमदाबाद की पारंपरिक व्यंजन और स्ट्रीट फूड को एक ही जगह पर चखने का मौका मिलेगा।

More News

Read more about: ahmedabad gujarat market
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+