Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद मेट्रो कॉरिडोर में आज से जुड़ा नया स्टेशन, क्या होगा मेट्रो का नया शेड्यूल और किराया?

अहमदाबाद मेट्रो कॉरिडोर में आज से जुड़ा नया स्टेशन, क्या होगा मेट्रो का नया शेड्यूल और किराया?

अगर आप अहमदाबाद में रहते हैं और ज्यादातर समय आने-जाने के लिए मेट्रो का उपयोग करना पसंद करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी। अहमदाबाद मेट्रो कॉरिडोर में एक नया स्टेशन कल से जुड़ने वाला है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) की ओर से इस बात की जानकारी दी गयी।

8 दिसंबर 2024 से अहमदाबाद मेट्रो का संचालन वस्त्रल गाम से थलतेज स्टेशन तक नहीं बल्कि थलतेज गाम स्टेशन तक होगा। इसके साथ ही मेट्रो का नया शेड्यूल और किराया भी जारी कर दिया गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े।

ahmedabad metro new station

कब खुलेगी पहली और आखिरी ट्रेन?

अहमदाबाद मेट्रो के फेज 1 का ब्लू लाइन अब वस्त्रल गाम से थलतेज गाम के बीच संचालित होने वाला है। इस लाइन पर पहली मेट्रो दोनों टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6.20 बजे खुलेगी और रात को आखिरी मेट्रो थलतेज गाम से रात को 10.05 बजे व वस्त्रल गाम से 10 बजे खुलेगी। वस्त्रल गाम से थलतेज गाम के बीच की दूरी को तय करने में लगभग 45 मिनट का समय लगेगा।

सप्ताह के दिनों में इस कॉरिडोर में पीक आवर के दौरान (सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक) 9 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। वहीं नॉन-पीक आवर के दौरान 10 मिनट के अंतराल में मेट्रो सेवा मिलेगी। शनिवार और रविवार को हर 12 मिनट पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी।

किराया - थलतेज गाम तक मेट्रो सेवाओं के शुरू होने के बाद इस लाइन पर कुल मेट्रो स्टेशनों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी। Ahmedabad mirror की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ायी गयी मेट्रो सेवा के लिए कुल किराया ₹25 निर्धारित किया गया है। यानी थलतेज गाम से वस्त्रल गाम तक मेट्रो का किराया ₹25 होगा। वहीं अब तक थलतेज से वस्त्रल गाम के बीच मेट्रो का किराया ₹20 था।

ahmedabad metro extension

दो फेज और कई लाइनों में बंटा है अहमदाबाद मेट्रो

अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का संचालन 2 फेज के कई लाइनों यानी कॉरिडोर में किया जाता है। अहमदाबाद मेट्रो का पहला फेज 2 लाइन (ब्लू और रेड) लाइन में बंटा हुआ है। फेज 1 में कुल स्टेशनों की संख्या 32 है, जिसमें से 28 मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड और 4 स्टेशन अंडरग्राउंड हैं।

पूरे कॉरिडोर की कुल लंबाई करीब 40 किमी है। ब्लू लाइन का संचालन पहले थलतेज से वस्त्रल गाम के बीच होता था, जो अब थलतेज गाम से वस्त्रल गाम तक होगा। वहीं रेड लाइन का संचालन मोटेरा स्टेडियम से AMPC के बीच किया जाता है। इस लाइन में ओल्ड हाई कोर्ट स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन है, जो ब्लू लाइन को रेड लाइन से जोड़ता है।

वहीं अहमदाबाद मेट्रो का फेज 2, फेज 1 के रेड लाइन का ही विस्तार है। इस फेज की मुख्य लाइन AMPC से मोटेरा स्टेशन के बीच चलती है। फेज 2 में इसे महात्मा मंदिर तक विस्तृत किया गया है। इस लाइन को अहमदाबाद मेट्रो का यलो लाइन कहा जाता है। अहमदाबाद मेट्रो का ब्लू लाइन GNLU से गिफ्ट सिटी के बीच चलती है।

अहमदाबाद मेट्रो के सभी लाइन के स्टेशनों का नाम -

ब्लू लाइन रेड लाइन यलो लाइन पर्पल लाइन
1
वस्त्रल गाम APMC मोटेरा स्टेडियम (इंटरचेंज स्टेशन) GNLU (इंटरचेंज स्टेशन)
2
निरांत क्रासिंग जीवराज पार्क कोटेश्वर रोड PDEU
3
वस्त्रल राजीवनगर विश्वकर्मा कॉलेज गिफ्ट सिटी
4
रबड़ी कॉलोनी श्रेयस तपोवन सर्किल --
5
अमराईवडी पल्दी नर्मदा कैनल --
6
एप्पारेल पार्क गांधीग्राम कोबा सर्किल --
7
कांकरिया ईस्ट ओल्ड हाई कोर्ट (इंटरचेंज स्टेशन) जुना कोबा --
8
कालुपूर मेट्रो स्टेशन
उस्मानपुरा कोबा गाम --
9
घि कांटा विजयनगर GNLU (इंटरचेंज स्टेशन) --
10
शाहपुर वदज रायसन --
11
ओल्ड हाई कोर्ट (इंटरचेंज स्टेशन) रानीप रनडेसन --
12
एस पी स्टेडियम
साबरमती रेलवे स्टेशन
धोलाकुवा सर्किल --
13
कॉमर्स सिक्स रोड AEC इंफोसिटी --
14
गुजरात यूनिवर्सिटी
साबरमती सेक्टर 1 --
15
गुरुकुल रोड मोटेरा स्टेडियम (इंटरचेंज स्टेशन) सेक्टर 10A
16
दूरदर्शन केंद्र -- सचिवालय --
17
थलतेज -- अक्षरधाम --
18
थलतेज गाम -- जुना सचिवालय --
19
-- -- सेक्टर 16 --
20
-- -- सेक्टर 24 --
21
-- -- महात्मा मंदिर --

More News

    Read more about: ahmedabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+