ट्रैफिक जाम जैसी किसी भी समस्या को दूर करने और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अहमदाबाद में एक नया रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया है। यह नया रेलवे ओवरब्रिज पश्चिम रेलवे (Western Railways) के अहमदाबाद डिवीजन पर अहमदाबाद-विरमगाम खंड पर बनाया जाएगा। हालांकि अभी तक इस ओवरब्रिज के निर्माण की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इस ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
बताया जाता है कि इस ओवरब्रिज के बन जाने से इस रूट से होकर आवाजाही करने वाली गाड़ियों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। नया रेलवे ओवरब्रिज न सिर्फ पैदल चलने वाले बल्कि दिन के व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से दो-चार होने वाले वाहन चालकों के लिए भी सुविधाजनक होगा।

कहां बनेगा नया ओवरब्रिज?
Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद डिवीजन पर अहमदाबाद-विरमगाम सेक्शन पर बनाने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि इस रेलवे ब्रिज को विरोचननगर और खोडाकडी के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा।
इस रेलवे क्रॉसिंग से होकर बड़ी संख्या में गाड़ियां आवाजाही करती हैं लेकिन ट्रेन या मालवाही ट्रेनों के आने-जाने के समय दिन के व्यस्त समय में भी लंबे ट्रैफिक जाम का सामना लोगों को करना पड़ता है। दावा किया जा रहा है कि इस रेलवे क्रॉसिंग के बन जाने से इस रूट से होकर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
लागत और कब तक बनकर होगा तैयार?
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विरोचननगर-खोडाकडी रेलवे क्रॉसिंग पर 2 लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इन दोनों जगहों पर ही वायडक्ट और आरसी वाल वाले दो स्टील गार्डर लगे होंगे। बताया जाता है कि इस ओवरब्रिज के निर्माण की लागत करीब ₹100 करोड़ होने वाली है।
हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इस ओवरब्रिज के तैयार होने में करीब 18 महीनों का समय लगेगा। दावा किया जा रहा है कि इस ओवरब्रिज का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
इसके अलावा भी मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी में बताया जाता है कि अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में अहमदाबाद में 5 अन्य रेलवे ओवरब्रिज बनाने की घोषणा भी की गयी है। हालांकि इन रेलवे ओवरब्रिज को कहां बनाया जाएगा, इस बाबत अभी तक विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी गयी है। संभावना है कि इस संबंध में जल्द ही टेंडर आमंत्रित करने व अन्य सभी जानकारियों की घोषणा भी कर दी जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications














