Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में 3 महीने तक बंद रहेगी कालूपुर स्टेशन के बाहर वाली सड़क, क्यों?

अहमदाबाद में 3 महीने तक बंद रहेगी कालूपुर स्टेशन के बाहर वाली सड़क, क्यों?

अहमदाबाद का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन - कालूपुर स्टेशन। हर दिन बड़ी संख्या में यात्री इससे होकर आवाजाही करते हैं। लेकिन अगले 3 महीनों तक कालूपुर स्टेशन तक आना-जाना थोड़ा मुश्किल काम काम होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन के बाहर वाली सड़क अगले 3 महीनों के लिए बंद रहने वाली है।

लेकिन घबराइए नहीं, यह सड़क पूरी तरह से बंद नहीं होगी। बल्कि इस सड़क का लगभग 40 मीटर हिस्सा ही बंद किया जाएगा। पर क्यों इसे बंद करने का फैसला लिया गया है और कब से कब तक इस सड़क का यह हिस्सा बंद रहने वाला है?

road closed ahmedabad

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट में अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के हवाले से बताया गया है कि अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाली सड़क का एक हिस्सा अगले 3 महीने के लिए बंद रहेगा। इस सड़क को गुरुवार (1 मई) से बंद कर दिया गया है।

बताया जाता है कि इस क्षेत्र में इमारतों की मरम्मत और निर्माण कार्य की वजह से सड़क को बंद करने का फैसला लिया गया है। बुधवार को इस बारे में जारी विज्ञप्ति में अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया है कि स्तंभ संख्या P24 और P27 के बीच के लगभग 40 मीटर सड़क को इंजीनियरिंग कार्यों की वजह से बंद रखा गया है।

गौरतलब है कि जब एलिवेटेड कॉरिडोर को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा, तब यह रेलवे स्टेशन के सामने से वर्तमान सड़क के ऊपर से होकर ही गुजरेगी। इससे सड़क पर और भी अधिक जगह बन जाएगी जिससे ट्रैफिक के बहाव में तेजी तो आएगी ही, साथ ही भारी जाम वाली स्थिति से भी मुकाबला करने में आसानी होगी।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि यह विज्ञप्ति संयुक्त पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) एन एन चौधरी की तरफ से जारी किया गया है। इस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि 1 मई से 31 अगस्त तक, यानी अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन के सामने लगभग 40 मीटर सड़क को बंद रखा जाएगा।

More News

    Read more about: ahmedabad railways traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+