Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »10 महीने बाद खुला अहमदाबाद का शास्त्री ब्रिज, जानिए कितनी गति से चलाना है वाहन

10 महीने बाद खुला अहमदाबाद का शास्त्री ब्रिज, जानिए कितनी गति से चलाना है वाहन

अहमदाबाद की शान कहा जाने वाला लाल बहादुर शास्त्री पुल बीते 40 वर्षों से अपनी सेवाएं इस शहर को दे रहा है। बीते वर्ष पुल में कुछ क्रैक आये, जिसकी वजह से पुल पर से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। 10 महीने तक चले मरम्मत कार्य के बाद पुल को फिर से खोल दिया गया है। इससे वेजलपुर और नरोलगम इलाकों के बीच ट्रैफिक एक बार फिर सुचारु होने लगा है।

ahmedabad shashtri bridge

शहर के बीच से बह रही नर्मदा नदी के एक ओर स्थि‍त नरोलगम और दूसरी ओर वेजलपुर। इनके अलावा आस-पास के इलाके थालतेज, इंसानपुर, वटवा आदि क्षेत्रों में बीते 10 महीनों से ट्रैफिक डायवर्जन था। किसी भी वाहन को शास्त्री ब्रिज के ऊपर से जाने की अनुमति नहीं थी। दरअसल इस ब्रिज पर मरम्मत कार्य चल रहा है।

2023 में अहमदाबाद का यह पुल सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था। लोगों ने पुल की जर्जर अवस्था और उसमें आये क्रैक की तस्वीरें व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किये और इसे सरकार की नाकामी बताया साथ ही चिंता भी व्यक्त की। वेजलपुर के विधायक अमित ठाकेर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एक कमेटी बनायी। कमेटी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से निरंतर बात-चीत कर इस पुल की मरम्मत शुरू करवायी। अधिकारियों व कामगारों के प्रयासों के चलते पुल दीवाली के ठीक पहले खोल दिया गया है।

पुल पर वाहन धीरे चलाने के निर्देश

इस पुल के वापस शुरू किये जाने की वजह से सबसे बड़ी राहत विश्‍वविद्यालय जाने वाले छात्रों को हुई है। दरअसल ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से वैकल्पिक रास्तों से जाना पड़ता था। अब शहर के इस इलाके ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। लेकिन आप अगर इस पुल पर जा रहे हैं तो गति पर नियंत्रण रखियेगा।

जी हां, इस पुल पर फिलहाल 20 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति से वाहन चलाने के निर्देश दिये गये हैं। गति ज्यादा होने से पुल को फिर से नुकसान पहुंच सकता है।

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+