Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बड़ी खबर! अहमदाबाद के SP रिंग रोड पर फिर से टोल टैक्स हो सकता है लागू, क्या कहा AUDA ने?

बड़ी खबर! अहमदाबाद के SP रिंग रोड पर फिर से टोल टैक्स हो सकता है लागू, क्या कहा AUDA ने?

आप अहमदाबाद में रहते हैं? निजी गाड़ी से आवाजाही करते हैं? अक्सर SP रिंग रोड से होकर आते-जाते हैं? तो जरा ध्यान दीजिए...अब अहमदाबाद के SP रिंग से होकर आना-जाना पड़ने वाला है महंगा! क्यों? अहमदाबाद के सरदार पटेल रिंग रोड (SP Ring Road) पर गाड़ियों पर एक बार फिर से टोल टैक्स (Toll Tax) लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है।

यह प्रस्ताव अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (AUDA) ने दिया है। गौरतलब है कि साल 2017 के दिसंबर में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अहमदाबाद के SP रिंग रोड पर टोल टैक्स को हटा दिया गया था।

ahmedabad sp ring road

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार AUDA ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के ₹2,231.23 करोड़ के बजट में अहमदाबाद के SP रिंग रोड पर टोल टैक्स को फिर से लागू करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस पर अभी तक राज्य सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।

Ahmedabad mirror की मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अगर SP रिंग रोड पर गाड़ियों पर टोल टैक्स को फिर से लागू किया भी जाता है, तो उसका बहुत ज्यादा दबाव आम नागरिकों पर नहीं पड़ेगा। बहुत कम टोल टैक्स ही इस रोड पर वसूला जाएगा। इसके साथ ही SP रिंग रोड पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए दोपहिया और रिक्शा के लिए अलग से लेन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

मीडिया से बात करते हुए AUDA के सीईओ डीपी देसाई का कहना है कि AUDA ने ₹2366.23 करोड़ की आय का लक्ष्य बनाया है, जिसमें ₹135 करोड़ अतिरिक्त है। इस आय में AUDA के प्रशासनिक क्षेत्रों में प्लॉट की बिक्री से होने वाली आय भी शामिल है।

SP रिंग रोड का विस्तार

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सरदार पटेल रिंग रोड को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन का करने के लिए अधिकतम ₹300 का आवंटन दिया है, जिसमें रिंग रोड के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है। सर्विस रोड का निर्माण विशेष तौर पर ऑटो-रिक्शा और दो पहिया वाहनों के लिए ही किया जाएगा, ताकि रिंग रोड पर इन वाहनों की वजह से ट्रैफिक जाम जैसी कोई समस्या न हो। SP रिंग रोड के विस्तार में 3 लेन के ब्रिजों का निर्माण भी शामिल है, जो भट और कामोद में होगा। इसके साथ ही भट, चिलोदा और अस्लाली सर्किल पर अंडरपासों का निर्माण भी किया जाएगा।

इसके साथ ही त्रगद अंडरपास से अलग दो तरफा अंडरपास बनाने और निकोल में भक्ति सर्किल पर अंडरपास बनाने की योजना भी है। सिर्फ वाहन चालकों के ही नहीं बल्कि पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कई फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी AUDA ने दिया है।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ₹5 का फंड सनथल, नंदोली, गांधिया और शांतिपुर चोकदी इलाके में मौजूद तालाबों की साफ-सफाई के लिए आवंटित किया गया है। इसके साथ ही ₹50 करोड़ की लागत से 6 गांवों में तालाब खुदवाए जाएंगे। वृक्षारोपण और उनके रखरखाव के लिए ₹7 करोड़ और बायोडायवर्सिटी पार्क के लिए ₹2.5 करोड़ का आवंटन बजट में किया गया है।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+