Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन से रूट रहेंगे बंद और क्या होगा वैकल्पिक रास्ता

अहमदाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन से रूट रहेंगे बंद और क्या होगा वैकल्पिक रास्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को गुजरात के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर अहमदाबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है। अहमदाबाद में यह ट्रैफिक एडवाइजरी GMDC ग्राउंड से हेल्मेट चौराहा तक जारी रहेगी, जहां पीएम मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें, इसी दिन अहमदाबाद से भुज के बीच रेलवे नेटवर्क की पहली वंदे भारत मेट्रो को भी वह हरी झंडी दिखा सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में जारी ट्रैफिक एडवाइजरी सोमवार (16 सितंबर) की सुबह 10 बजे से जब तक प्रधानमंत्री का कार्यक्रम चलेगा, तब तक जारी रहेगा।

ahmedabad traffic advisory

अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने इस बारे में अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन सभी रास्तों के बारे में बताया गया है जिनपर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके साथ ही वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी विस्तार से अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है।

प्रतिबंधित रास्ते

अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की सुबह 10 बजे से NFD चौराहा से साईबाबा चौराहा, गुरुकुल T-जंक्शन और हेल्मेट चौराहा, ब्लाइंड पिपल्स एसोसिएशन (BPA) चौराहा व संजीवनी अस्पताल (वस्त्रपुर लेक) की ओर वाहनों की आवाजाही पुरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। वहीं इनके अलावा वैकल्पिक मार्ग के बारे में भी अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है।

वैकल्पिक रास्ते

- जो वाहन NFD सर्किल से हेल्मेट चौराहा की ओर जाना चाहते हैं, वे जजेस बंगला चौराहा से केशवबाग T-जंक्शन होकर BPA चौराहा और पंजरापोल चौराहा के रास्ते दादा साहेब पाग्ला होते हुए विजय चौराहा रूट से हेल्मेट चौराहा की ओर जा सकते हैं।

- जो वाहन AEC चौराहे की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें NFD सर्किल से गुरुद्वारा चौराहा की ओर बढ़ना होगा। इसके बाद थलातेज चौराहा से दाहिनी ओर मुड़कर हेबतपुर चौराहा से दाएं मुड़े, सत्ताधर चौराहा का रूट लेना होगा। जो वाहन साई बाबा चौराहे की तरफ से आ रहे हैं, वे सुरधारा सर्किल से सुभाष चौक- स्वामी विवेकानंद सर्विक और सोला चौराहा से आगे अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।

बताया जाता है कि गुजरात पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा-33 के प्रावधानों के तहत यह पाबंदियां लागू की गयी हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+