Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद से उदयपुर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रुकेगी मात्र 1 स्टेशन पर, जानिए Timing और किराया

अहमदाबाद से उदयपुर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रुकेगी मात्र 1 स्टेशन पर, जानिए Timing और किराया

गुजरात और राजस्थान के बीच जुड़ने वाली है एक और कड़ी। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद और राजस्थान में झीलों का शहर कहलाने वाले उदयपुर के बीच जल्द शुरू हो सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस। कुछ ऐसा ही दावा किया गया है मीडिया रिपोर्ट्स में। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के अनुसार इस वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल और किराया भी जारी किया जा चुका है।

अब तक अहमदाबाद से उदयपुर के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें 5.30 से 6 घंटे का समय लेती हैं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस इन दोनों शहरों के बीच की दूरी को महज 4 घंटे में पूरा कर लेगी।

udaipur-ahmedabad-vande-bharat

किया गया दिल से स्वागत

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने अहमदाबाद से उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की योजना बनायी है। बताया जाता है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद-हिम्मतनगर-उदयपुर रूट के विद्युतिकरण का काम पूरा होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के इस फैसले का उदयपुर में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने स्वागत किया है। बता दें, अहमदाबाद और उदयपुर दोनों शहर ही पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक एक ही लंबी ट्रिप में इन दोनों शहरों में घूमने का प्लान बना लेते हैं।

कब से शुरू होगी यह वंदे भारत एक्सप्रेस?

बताया जाता है कि पश्चिम रेलवे ने मौखिक रूप से अहमदाबाद-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की Timing से लेकर किराए और ठहराव से संबंधित जानकारियां तो दे दी हैं लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इस वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने की तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस 26 जनवरी के बाद यानी जनवरी के आखिरी कुछ दिनों या फरवरी के मध्य तक किसी भी समय शुरू की जा सकती है।

बताया जाता है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोच की मिनी ट्रेन होगी। सड़क मार्ग से जाने पर उदयपुर से अहमदाबाद तक पहुंचने में कम से कम 5 घंटे का समय लग जाता है। प्रस्ताव दिया गया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस इन दोनों शहरों के बीच मात्र 4 घंटे में पहुंचा देगी।

vande bharat express

क्या होगी Timing?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद-उदयपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह के 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन का संचालन मंगलवार को नहीं किया जाएगा। उदयपुर से यह ट्रेन सुबह 6.10 बजे खुलेगी जो दिन में 10.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अहमदाबाद से शाम को 5.45 बजे खुलेगी जो रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव मात्र 1 स्टेशन - हिम्मतनगर में ही होगा। यहां यह ट्रेन सिर्फ 2 मिनट के लिए रुकेगी।

उदयपुर में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी पश्चिम रेलवे की इस पहल का स्वागत किया है, लेकिन उनका कहना है कि दोनों तरफ से ही अगर इस ट्रेन का समय होटल में चेक-इन और चेक-आउट के समय (आमतौर पर दोपहर 12 बजे के आसपास) को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाए, तो ज्यादा अच्छा होगा। अहमदाबाद से बड़ी संख्या में लोग छुट्टियों के दिनों में एकलिंगनाथ जी और श्रीनाथ जी के दर्शन करने उदयपुर आते रहते हैं। अगर ट्रेन का समय होटल और मंदिरों की टाईमिंग से मैच कर जाती है, तो इससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

और किराया?

news18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से उदयपुर के बीच 296 किमी की दूरी को तय करने में यह ट्रेन मात्र 4 घंटे का समय लेगी जो पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों के लिए न सिर्फ यात्रा का सुगम बल्कि समय की बचत करने वाला विकल्प भी बन जाएगा। बताया जाता है कि यह ट्रेन अहमदाबाद के असारवा स्टेशन से खुलेगी। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का प्रस्तावित किराया ₹1065 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का प्रस्तावित किराया ₹1890 हो सकता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+