Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू किया 'Time To Travel' सेल, किराया मात्र ₹1,177 से शुरू

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू किया 'Time To Travel' सेल, किराया मात्र ₹1,177 से शुरू

गर्मी के मौसम में पहाड़ या समुद्रतट पर घूमने जाने का प्लान हो, मानसून को किसी खास जगह पर अपनो के साथ एंजॉय करने का प्लान हो या किसी काम से कहीं यात्रा करने की योजना हो...जल्दी किजीए। विमान की टिकटों पर भारी छूट मिल रही है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 'Time To Travel' और इंडिगो एयरलाइंस की 'Hello Summer' सेल की घोषणा की है। सेल में टिकटों की कीमतों पर भारी छूट मिल रही है, इसलिए सेल खत्म होने से पहले अपना टिकट जरूर खरीद लें।

air india express sale

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 'Time To Travel' सेल

अगर आप घरेलु यात्रा की योजना बना रहे हैं या विदेश में कहीं घूमने जाने का प्लान...एयर इंडिया एक्सप्रेस की 'Time To Travel' सेल में दोनों तरह की टिकटों पर छूट मिलेगी। इस सेल की शुरुआत 29 मई से हुई है जो 3 जून तक जारी रहेगी। इस दौरान टिकट बुक करने पर आप 30 सितंबर तक यात्रा कर सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात है कि इस समय टिकटों की कीमत महज ₹1,177 से शुरू हो रही है।

जिन लोगों को हल्के बैग पैक करना पसंद हैं, जो बस केबिन बैग से ही अपना काम चला सकते हैं। खासतौर पर उन्हें ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस लाइट किराए की शुरुआत की गयी है। एक्सप्रेस लाइट विकल्प के साथ चेक-इन-बैगेज पर भी छुट मिल रही है। इसमें 3 किलो तक के वजन का केबिन बैगेज मुफ्त में बुक किया जा सकता है। वहीं घरेलु उड़ानों पर 15 किलो तक का वजन छूट के साथ ₹1000 और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 20 किलो तक का वजह छूट के साथ ₹1300 में बुक किया जा सकता है। टिकट की बुकिंग आप एयर इंडिया एक्सप्रेस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

बस आज तक ही है इंडिगो का 'Hello Summer' सेल

वहीं दूसरी तरफ इंडिगो एयरलाइंस का 'Hello Summer' सेल चल रहा है, जो सिर्फ आज यानी 31 मई तक ही चलेगा। अगर आप 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो इंडिगो की 'Hello Summer' सेल का लाभ जरूर उठाएं। इस सेल में टिकटों की शुरुआती कीमत ₹1,199 है।

इसके साथ ही अपनी पसंदीदा सीट के चुनाव पर भी आपको 20% की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी। टिकट की बुकिंग के लिए आप इंडिगो एयरलाइंस के आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा अपने ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।

More News

    Read more about: flight travel airport india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+