Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दम घोंट रहा है प्रदूषण : दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित शहर दिल्ली, टॉप 5 में कितने भारतीय शहर?

दम घोंट रहा है प्रदूषण : दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित शहर दिल्ली, टॉप 5 में कितने भारतीय शहर?

दिल्ली-NCR की हवा दिन-प्रतिदिन जहरीली बनती जा रही है। गर्मी अधिक होने और हवा में गति रहने के कारण दिवाली के अगले दिन हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार तो दर्ज किया गया था। लेकिन दिवाली की रात को फोड़े गये पटाखों के धुएं ने 2 दिन बाद अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के 2 दिन बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जो रविवार की सुबह 500 के पार पहुंच गयी है।

बताया जाता है कि रविवार की सुबह 5 बजे दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया जो दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक बताया जाता है।

delhi air pollution

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

इस वक्त दिल्ली न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर का सबसे अधिक प्रदूषित शहर है, जो केंद्रशासित प्रदेश की सरकार के लिए चिंता का सबब बन गया है। aqi.in के अनुसार रविवार की दोपहर को 12.30 बजे दिल्ली दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। उस समय दिल्ली का AQI 401 दर्ज किया गया जो बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है। इस हवा में सांस लेने का मतलब सांस से संबंधित, आंखों से संबंधित, अस्थमा आदि को खुली दावत देना है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उस वक्त दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में टॉप 5 पर भारत के 5 शहर ही मौजूद थे।

बात अगर दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित टॉप 10 शहरों की करें तो उसमें भारत के 8 शहर मौजूद हैं।

aqi.in के अनुसार दुनिया के सबसे प्रदूषित टॉप 10 शहरों की सूची

शहर AQI
दिल्ली 401
गाजियाबाद 376
सोनीपत 370
रोहतक 331
फरीदाबाद 331
दोगुबयाज़िट, तुर्की 320
पानीपत 311
लिनफेन, चीन 307
गुड़गांव 291
फतेहपुर सिकरी 290

बताया जाता है कि इस वक्त धुएं की मोटी परत की वजह से दिल्ली और एनसीआर में पीएम 2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित सीमा से करीब 65 गुना अधिक खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। इसके अलावा दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की टॉप 50 सूची में भारत से बुलंदशहर, करनाल, नोएडा, हिसार, मथुरा, वृंदावन, हाथरस, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, पटना, चुरु, इटावा, फिरोजाबाद, अलवर, सिरसा, मुजफ्फरपुर, लखनऊ, धनबाद, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, कमरहट्टी आदि शामिल हैं।

aqi list of top 10 polluted cities in india

दिल्ली के सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों की सूची

  • अलीपुर
  • आनंद विहार
  • अशोक विहार
  • आया नगर
  • बुराड़ी
  • मथुरा रोड
  • IGI एयरपोर्ट
  • द्वारका
  • जहांगीरपुरी
  • मुंडका
  • नरेला
  • पटपड़गंज
  • रोहिणी
  • सोनिया विहार
  • नजफगढ़
delhi aqi

हाल ही में हुए सर्वे के अनुसार दिल्ली में रहने वाले 69 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उनके परिवार के कम से कम एक सदस्य को गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानियां हो रही हैं। वहीं 62 प्रतिशत लोगों को वायु प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन अनुभव हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात है कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-2) लागू होने के बावजूद दिन प्रतिदिन वायु प्रदूषण ज्यादा फैल रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली में फैल रहे प्रदूषण के लिए दिवाली पर फोड़े गये पटाखों के साथ-साथ पराली जलाने की घटनाएं भी जिम्मेदार हैं। जानकारी के अनुसार 2 नवंबर को दिल्ली के आसपास के 6 राज्यों में पराली जलाने के 861 मामले सामने आए हैं। इसमें पंजाब से 379, हरियाणा से 19, उत्तर प्रदेश से 87, राजस्थान से 80, मध्य प्रदेश से 296 मामले सामने आए हैं। 15 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच पराली जलाने के 9376 मामले सामने आ चुके हैं।

More News

    Read more about: delhi weather india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+