Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु-चेन्नई के बीच जल्द शुरू होगी Air Taxi, एक बार में कितने लोग कर सकेंगे सफर?

बेंगलुरु-चेन्नई के बीच जल्द शुरू होगी Air Taxi, एक बार में कितने लोग कर सकेंगे सफर?

हाल ही में बेंगलुरु के विभिन्न इलाकों से केम्पागौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक एयर टैक्सी शुरू होने की खबर आयी, जिसका प्लान लगभग तैयार भी हो चुका है। एयर टैक्सी से जुड़ी अगली खबर भी बेंगलुरु से ही आ रही है। जी हां, लेकिन इस बार यह टैक्सी चेन्नई तक लेकर जायेगी। जी हां बहुत जल्द बेंगलुरु से चेन्नई के बीच एयर टैक्सी का संचालन शुरू किया जाएगा। अगर यह कार्य प्राथमिकता के साथ समय से पूरा हो गया तो यह देश का पहला एयर टैक्सी रूट होगा।

Air Taxi

यह जानकारी स्‍वयं नागर विमानन मंत्रालय के राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने दी। उन्‍होंने सदन में पूछे गए एक सवाल में बताया कि बेंगलुरु और चेन्नई के बीच स्थित वेल्लोर शहर में विकास कार्य तेजी से जारी हैं। वर्तमान में इस एयरपोर्ट से कोड 2बी के अंतर्गत 19 सीटर वाले विमान उड़ान भर सकते हैं और यहां लैंड हो सकते हैं। हालांकि बड़े विमानों के संचालन में अभी समय लगेगा।

उन्‍होंने आगे बताया कि वेल्लोर में 19 सीटर के विमान के संचालन के साथ-साथ जल्द ही बेंगलुरु और चेन्नई के बीच एयर टैक्सी का संचालन शुरू किया जाएगा। इसमें आरसीएस फ्लाइट का इस्‍तेमाल किया जाएगा। इस एयर टैक्सी में एक बार में 9 लोग यात्रा कर सकेंगे।

कितना होगा एयर टैक्सी का किराया?

वर्तमान में बेंगलुरु से चेन्नई के बीच इकोनॉमी क्लास का फ्लाइट का किराया 2500 से 3500 रुपए के बीच रहता है। चूंकि एयर टैक्सी लग्जरी सेवा में आयेगी तो इसका किराया 3500 से 4000 रुपए तक हो सकता है। दूसरी बात यह भी कि एयर टैक्सी की उड़ान में ज्यादा लागत नहीं आती है, इसलिए किराया 2500 से कम भी हो सकता है। इस पर निर्णय संचालन के ठीक पहले लिया जाएगा।

नागर विमानन राज्य मंत्री द्वारा दी गई इस जानकारी से यह साफ है कि आने वाले समय में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच लोगों का आवागमन बढ़ने वाला है। एक तरफ जहां बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेस वे तेज़ी से बन रहा है वहीं दूसरी ओर रेलवे भी ट्रेनों की संख्‍या और स्पीड बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक्सप्रेस वे की बात करें तो इसका कर्नाटक हिस्सा पूरी तरह तैयार है, तमिलनाडु में पड़ने वाले हिस्से का कार्य पूरा होते ही 120 किलोमीटर प्रति घंटा से वाहन इस हाईवे पर दौड़ने लगेंगे।

More News

    Read more about: bangalore chennai air taxi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+