Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» बनरगट्टा

बनरगट्टा  - एक हाईटेक सिटी के पास जब प्रकृति ने किया वास

9

यदि आप बैंगलोर में रहते हैं और सप्ताहांत में घूमने के लिए किसी स्थान की खोज में हैं तो बनरगट्टा जाने का प्‍लान बनाइए। यह एक प्रख्यात गंतव्य है जो संपूर्ण विश्व के लोगों को आकर्षित करता है, क्योंकि इस क्षेत्र का प्रसिदृ आकर्षण बनरगट्टा वन्यजीवन उद्यान है जो बैंगलोर शहर के दक्षिण में 22 किमी. की दूरी पर स्थित है।   

यह उद्यान लगभग 104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसके अंतर्गत बैंगलोर वन विभाग के अनेकल श्रेणी के दस संरक्षित वन आते हैं। 1971 में स्थापित इस उद्यान में प्रकृति रिजर्व, चिड़ियाघर, बच्चों का पार्क, मत्स्यालय, मगरमच्छ पार्क, संग्रहालय, तितली पार्क, साँप पार्क और यहाँ तक कि पालतू जानवर भी हैं। यहाँ के वनों में घने वृक्ष और कंटीली झाडियाँ भी हैं।

दिन में सफारी - बनरगट्टा में पर्यटन स्थल बनरगट्टा का प्रमुख आकर्षण इसके बाघ हैं। यह भारत के उन स्थानों में से एक है जहाँ आप बाघों को प्राकृतिक रूप से आरक्षित देख सकते हैं वन विभाग शेर और बाघ सफारी का आयोजन करता है या एक बड़े सफारी का आयोजन करता है जिसमें आप सिर्फ बाघ ही नही अन्य जानवरों की झलक भी देख सकते हैं। 25,000 एकड़ का यह रिजर्व बाघ, शेर, चीते, जंगली बैल, हिरन, पक्षियों और तितलियों का घर है। पर्यटक दुष्प्राप्य तेंदुए, दुर्लभ सफ़ेद बाघ, बंगाल टाइगर, और प्रभावशाली शेर को देखने के लिए अपना भाग्य आजमा सकते हैं। इस क्षेत्र में, मुख्य रूप से उन जानवरों को रखा गया है जिन्हें सर्कस या अन्य अत्याचार पूर्ण परिस्थितियों से बचाया गया है। ये जानवर भारत भर से यहाँ आए हैं और इन्हें घेराबंदी किये हुए भागों में रखा जाता है। अन्य प्राथमिक आकर्षणों के बीच बनरगट्टा का तितली पार्क देश का पहला अपने तरह का पहला पार्क है। इसका उद्घघाटन 2006 में केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने किया थ। यह तितली पार्क 7.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और इस संरक्षिका में उष्णकटिबंधीय वातावरण में वे पौधे लगाये गए हैं जो तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करते है। यहाँ तितलियों की लगभग 20 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

वृक्षों के साथ भ्रमण आप शानदार वन्य जीवन देखने के लिए बनरगट्टा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं और हाथी, जंगली भैसा, चीतल, काकड, सांभर, सियार, लोमड़ी, आलसी भालू, जंगली सूअर, लंगूर और बंदर को भी देख सकते हैं। हाथी की सवारी और जंगल सफारी आपको व्यस्त रख सकती है। स्वर्णमुखी धारा, उद्यान की लम्बाई के साथ साथ बहती है जो इसे एक अदभुत रूप प्रदान करती है। यह धारा जिसका उद्गम स्वर्णमुखी पहाड़ियों से होता है, चारों ओर से नम पर्णपाती वनों से घिरी हुई है। धार्मिक लोगों के लिए एक सुंदर मंदिर भी है – चंपक धाम स्वामी मंदिर, जो भगवान विष्णु तथा उनकी पत्नियों श्री देवी और भूदेवी को समर्पित है। यदि आप बैंगलोर में रहते हैं तो पिकनिक के लिए बनरगट्टा एक उपयुक्त स्थान है और एक रोमांचक सफारी भी है, परंतु यदि आप देश के किसी अन्य भाग में भी रहते हैं तो भी यह स्थान देखने लायक है।

बनरगट्टा इसलिए है प्रसिद्ध

बनरगट्टा मौसम

घूमने का सही मौसम बनरगट्टा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें बनरगट्टा

  • सड़क मार्ग
    केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) की नियमित और लगातार बसें बैंगलोर और बनरगट्टा के बीच चलती हैं। बनरगट्टा पहुँचने के लिए पर्यटक बैंगलोर हवाई अड्डे से या रेलवे स्टेशन से किराये की टैक्सी या केब ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    बनरगट्टा में रेलवे स्टेशन नही है। बनरगट्टा का निकटतम रेलवे स्टेशन बैंगलोर जंक्शन है, जो लगभग 27 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन भारत के सभी प्रमुख शहरों और कस्बों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिसमें कुछ नाम मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    बैंगलोर का अंतराष्ट्रीय अड्डा बनरगट्टा का निकटतम हवाई अड्डा है जो घरेलू और अंतराष्ट्रीय पर्यटकों दोनों को सेवा प्रदान करता है। यह बनरगट्टा से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश भर से और साथ ही साथ यूरोपीय, एशियाई, अमेरिकन और मध्य पूर्व के देशों के पर्यटक बैंगलोर हवाई अड्डे के माध्यम से बनरगट्टा की यात्रा कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Mar,Tue
Check Out
11 Mar,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Mar,Tue
Return On
11 Mar,Wed