Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुर्गा पूजा 2023: फ्लाइट से गये कोलकाता तो किराये में लगेंगे 20 से 30 हजार रुपए पर हेड

दुर्गा पूजा 2023: फ्लाइट से गये कोलकाता तो किराये में लगेंगे 20 से 30 हजार रुपए पर हेड

अगर आप इस साल दुर्गा पूजा पर कोलकाता घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपके पास समय बहुत कम है तो आप लेट हो चुके हैं। क्योंकि देश के विभिन्न शहरों से कोलकाता पहुंचने में सबसे कम समय लेने वाली उड़ानों का किराया आसमान छूने लगा है।

flights around Durga Puja

कई शहरों का आलम यह है कि अगर आप आज टिकट बुक करते हैं, तो आपको कम से कम 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति यानि पर हैड देना होगा। यह दोनों तरफ का किराया है। वहीं अगर आप ने कुछ दिन और देरी की, तो आपको दोनों तरफ से 30 हजार रुपए तक किराया देना पड़ सकता है।

घूमने का शौक रखने वाले लोग देश के किसी भी कोने में क्‍यों न बैठे हों, लेकिन एक न एक बार उनके मन में दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता घूमने का खयाल जरूर आता है। आपके भी मन में आया होगा, और अगर आप फ्लाइट से कोलकाता जाने की सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा पहले आप अपनी जेब टटोल लें।

flights around Durga Puja

दरअसल देखते ही देखते विमानन कंपनियों ने दुर्गा पूजा और नवरात्रि-दशहरा के आस-पास के दिन पर उड़ानों के टिकट के दाम अभी से आसमान छूने लगे हैं। अब अकर आप कोलकाता से 500 किलोमीटर के दायरे में हैं, तो हम आपको सलाह देंगे कि आप अपने वाहन से ही कोलकाता आयें। क्योंकि फ्लाइट का टिकट महंगा हो चुका है और ट्रेनों में सीटें बड़ी मुश्किल से मिल पा रही हैं। हां अगर आप ट्रेन या बस से जाने की सोच रहे हैं, तो टिकट मिलना मुश्किल है। हां रोड ट्रिेप अच्‍छी हो सकती है।

अभी भी समय है, अगर आप समय से फ्लाइट बुक करते हैं तो आप फायदे में रहेंगे, क्योंकि आने वाले कुछ ही दिनों में विभि‍न्न शहरों से कोलकाता तक का किराया तेज़ी से बढ़ सकता है।

एक नज़र प्रमुख शहरों से कोलकाता फ्लाइट के टिकटों पर

अभी बुक करने पर 18-24 अक्टूबर के बीच फ्लाइट का क‍िराया अभी बुक करने पर बुकिंग में देरी की तो क‍ितना हो सकता है क‍िराया
1
मुंबई से कोलकाता 7000 13000
2
लखनऊ से कोलकाता 7900 11000
3
जयपुर से कोलकाता 8575 12800
4
बेंगलुरु से कोलकाता
11,365 16800
5
चेन्नई से कोलकाता 8,039 12800
6
रायपुर से कोलकाता 6,789 9500
7
पटना से कोलकाता 5,084 6700
8
पुणे से कोलकाता 11,027 14500
9
अहमदाबाद से कोलकाता
9,771 12400
10
द‍िल्ली से कोलकाता 8,892 13400
11
चंडीगढ़ से कोलकाता
11,104 14500
12
जोधपुर से कोलकाता 12,436 15600
13
मैंगलोर से कोलकाता
11,714 14800
14
जम्मू से कोलकाता 13,584 17300
15
हैदराबाद से कालकाता
8,412 13800
16
नागपुर से कोलकाता 5,881 13500
17
तिरुवनंतपुरम से कोलकाता
11,127 16300

आगे पढ़ें- दुर्गा पूजा के कार्निवाल को कभी मत करियेगा मिस्ड

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+