Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अकासा एयर में अपनी सीट के साथ बुक करें Extra सीट भी, आराम से ले जाएं एक्स्ट्रा लगेज

अकासा एयर में अपनी सीट के साथ बुक करें Extra सीट भी, आराम से ले जाएं एक्स्ट्रा लगेज

ट्रेन हो या विमान, सफर के दौरान अगर आराम न मिले तो एक थकान सी बनी रहती है। हर एयरलाइंस कंपनी अपने यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव करवाने के लिए लगातार कई तरह के ऑफर और नयी चीजें लॉन्च करता रहता है। इसी क्रम में अकासा एयर ने भी यात्रियों के आराम के लिए विशेष सुविधा को लॉन्च किया है।

अकासा एयर ने यात्रियों के लिए 'एक्स्ट्र सीट' विकल्प को अनाउंस किया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा के साथ-साथ निजता भी मिलेगी। सिर्फ सुविधा या आराम ही नहीं, अगर कोई यात्री एक्स्ट्र सीट बुक करता है तो उसे अपने साथ एक्स्ट्र लगेज ले जाने की सुविधा भी दी जाएगी।

akasa air special offer

क्या है 'एक्स्ट्र सीट' विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में अकासा एयर ने यात्रियों की सुविधा के लिए 'एक्स्ट्र सीट' विकल्प को लॉन्च किया है। इस सुविधा के तहत यात्री अपनी सीट के ठीक पास वाली सीट को भी बुक कर सकेंगे।

इसका फायदा उन यात्रियों को सबसे ज्यादा होगा जो सफर के दौरान थोड़ा अधिक आराम या सफर में निजता में पड़ने वाली खलल से परेशान रहते हैं। इस बाबत अकासा एयर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है, जिसमें बताया गया है कि यात्रियों को खास तौर पर निजता की रक्षा के लिए यह सुविधा मुहैया करवायी जा रही है।

किन विमानों में होगा उपलब्ध

बताया जाता है अकासा एयर का 'एक्स्ट्र सीट' विकल्प घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों में उपलब्ध होगा। प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि जिन यात्रियों को ज्यादा जगह की जरूरत होती है या जो सफर के दौरान थोड़ा रिलैक्स्ड और चिल रहना चाहते हैं, जिन्हें अपनी निजता से बहुत प्यार होता है और यात्रा के दौरान निजता में पड़ने वाला खलल उन्हें पसंद नहीं आता है, वैसे यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को लॉन्च करने का फैसला लिया गया है।

कैसे बुक करें एक्स्ट्र सीट

अकासा एयर के एक्स्ट्रा सीट सुविधा का लाभ उठाना बहुत ही आसान है। जो यात्री एक्स्ट्र सीट सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, वे इसे अपने घरेलु या इंटरनेशनल किसी भी उड़ान के लिए बुक कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अकासा एयर के ऐप या आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करते समय एक्स्ट्रा सीट विकल्प को चुनना होगा। इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर कोई यात्री अपनी सीट के अलावा एक्स्ट्रा सीट भी बुक करता है तो उसे 10 किलो सामान अतिरिक्त ले जाने की छुट भी दी जाएगी।

तो फिर इंतजार किस बात का...अपनी अगली घरेलु या अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर अकासा एयर के 'एक्स्ट्रा लगेज' सुविधा का लाभ जरूर उठाएं।

More News

    Read more about: flight airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+