Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अमरनाथ यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, JKRTC ने की 250 बसों की व्यवस्था, जाने किराया

अमरनाथ यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, JKRTC ने की 250 बसों की व्यवस्था, जाने किराया

अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा के शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का समय रह गया है। इस साल यह यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है और 19 अगस्त तक चलेगी। कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में करीब 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में महादेव बाबा बर्फानी के रूप में निवास करते हैं।

यहां प्राकृतिक रूप से बनने वाले शिवलिंग के दर्शन करने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री आते हैं। मान्यतानुसार अमरनाथ की इस पवित्र गुफा में महादेव ने माता पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाया था।

amarnath yatra offline registration started

कहा जाता है कि जब माता पार्वती को अमरत्व का मंत्र सुनाने के लिए महादेव किसी गुप्त स्थान की खोज कर रहे थे, उस समय उन्होंने अपने सभी नागों को कश्मीर घाटी के अनंतनाग में छोड़ा था। इसके बाद अपने वाहन नंदी को पहलगाम में, माथे के चंदर को चंदनवाड़ी में और गले के शेषनाग को शेषनाग नामक स्थल पर छोड़कर माता पार्वती को लेकर वह आगे अमरनाथ की गुफा की तरफ बढ़े थे।

गुफा में जब वह माता पार्वती को अमरत्व की कथा सुना रहे थे, तब कबुतर के एक जोड़े ने भी वह कथा सुन ली। इसलिए कबुतर का वह जोड़ा भी अमर हो गया और कहा जाता है कि आज भी वह जोड़ा अमरनाथ की गुफा में निवास करता है। जो कभी-कभी श्रद्धालुओं को भी दिखाई देता है।

शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

चारधाम और केदारनाथ की यात्रा की तरह ही अमरनाथ यात्रा के लिए भी रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। 15 अप्रैल से ही एडवांस और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है लेकिन अमरनाथ यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जिसे तत्काल रजिस्ट्रेशन भी कहा जाता है, को 26 जून से शुरू किया गया है।

कैसे होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को सबसे पहले जम्मू रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम से टोकन लेना होगा। यहां मेडिकल जांच होगी, फिट पाए जाने पर टोकन दे दिया जाएगा। टोकन लेने के बाद श्रद्धालुओं को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सेंटर पर जाना होगा।

आम श्रद्धालु वैष्णो धाम, पंचायत भवन या महाजन हॉल, जम्मू में बने सेंटर से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं साधु-संतों के लिए राम मंदिर और गीता भवन को रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है। RFID और EKYC सेंटर रेलवे स्टेशन और बेस कैंप भगवती नगर में बनाए गये हैं।

jkrtc bus amarnath yatra

JKRTC ने की 250 बसों की व्यवस्था

अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के लिए जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (JKRTC) ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ धाम के यात्रियों के लिए JKRTC ने 200-250 बसों का इंतजाम किया है।

इसके लिए निजी ट्रांसपोर्ट सेवाओं की मदद भी ली जा रही है। उधमपुर और रामबन में भी यात्रा काफिले के साथ यात्री वाहनों की उपलब्धता रखी जाएगी ताकि रास्ते में वाहन खराब होने पर उसे जल्दी बदला जा सकें।

कितना होगा किराया

जम्मू से बालटाल का किराया

  • एसी बस - ₹1,270
  • डीलक्स बस - ₹818
  • सेमी डीलक्स बस - ₹653

जम्मू से पहलगाम का किराया

  • एसी बस - ₹840
  • डीलक्स बस - ₹533
  • सेमी डीलक्स बस - ₹404

More News

    Read more about: amarnath yatra jammu lord shiva
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+