Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हर-हर महादेव के जयघोष से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, कम समय में पूरी होगी चढ़ाई

हर-हर महादेव के जयघोष से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, कम समय में पूरी होगी चढ़ाई

1 जुलाई से अमरनाथ धाम की पावन यात्रा भगवान शिव के जयघोष और हर-हर महादेव के नारे के साथ शुरू हो गया। अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बालटाल और पहलगाम से अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए निकल पड़ा। बताया जाता है कि पहले जत्थे में करीब 3500 से अधिक तीर्थ यात्री शामिल थे। अगले 62 दिनों तक अमरनाथ गुफा की पवित्र यात्रा जारी रहेगी।

amarnath yatra

अब तक लगभग 3 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल करीब 5 लाख शिव भक्त अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आएंगे। पिछले साल अमरनाथ यात्रा पर 3.60 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। पहले के मुकाबले इस बार अमरनाथ यात्रियों को चढ़ाई करने में कम समय लगेगा। अब तक अमरनाथ यात्रियों को पतली-पतली पगडंडियों से होकर यह मुश्किल चढ़ाई करनी पड़ती थी लेकिन अब यात्रियों की मुश्किलें पहले की तुलना में काफी कम होने वाली है।

amarnath yatra

मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ गुफा के पुरे रास्ते में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने कई विकासकार्य करवाएं हैं। बता दें, श्रीनगर से अमरनाथ की गुफा के दो मार्ग जाते हैं। पहला मार्ग पहलगाम से होकर जाता है जो 48 किमी लंबा है और दूसरा रास्ता थोड़ा छोटा, बालटाल के रास्ते से होकर है जो 14 किमी लंबा है बताया जाता है कि अमरनाथ की गुफा तक जाने वाले दोनों रास्ते काफी संकरे होते थे। इस वजह से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानियां होती थी। पहले ये रास्ते 8 फीट से भी कम चौड़ाई वाले थे जिन्हें अब 12 फीट चौड़ा बनाया गया है।

amarnath yatra

इसके अलावा जब पहाड़ से लैंडस्लाइड होती थी, उस समय यात्री आगे नहीं बढ़ पाते थे। जब तक इन रास्तों की मरम्मत कर इन्हें फिर से खोल नहीं दिया जाता था, तब तक यात्रा रुकी रहती थी। लेकिन अब लैंडस्लाइड वाली जगहों पर शेड लगाए गये हैं, ताकि लैंडस्लाइड के दौरान भी यात्री सुरक्षित आवाजाही कर सकें। इसके अलावा फिसलन वाली जगहों की मरम्मत की गयी है ताकि बारिश के समय ना तो यात्री फिसल जाएं और ना ही कोई हादसा हो सके।

मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए स्पैन स्टील ब्रिज बनाए गये हैं। चंदनवाड़ी (पहलगाम) से अमरनाथ के रास्ते में 10 और बालटाल से गुफा के रास्ते में 8 ब्रिज बनाए गये हैं। इसके अलावा बारिश से यात्रियों के बचने के लिए रेन शेल्टर बनाए गये हैं, जिनमें चंदनवाड़ी से पिस्सु टॉप के बीच एक, पंचतरणी से संगम के बीच 3, संगम से पवित्र गुफा के बीच 1, दोमेल से रायलपथरी के बीच 6, रायलपथरी से बरारीमार्ग के बीच 5, बरारीमार्ग पर 3, वाई जंक्शन से सावगाम के बीच 4 और कालीमाता ट्रैक पर 2 रेन शेल्टर बनाए गये हैं।

More News

    Read more about: amarnath yatra kashmir jammu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+