Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा : कौन सी ट्रेनें हुई रद्द और कौन सी की गयी डायवर्ट

आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा : कौन सी ट्रेनें हुई रद्द और कौन सी की गयी डायवर्ट

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई रूट पर रविवार (30 अक्टूबर) की शाम को दो यात्री ट्रेनों की आपस में टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 और घायलों की संख्या 50 पर पहुंच गयी है। ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECR) सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को करीब 7 बजे विशाखापत्तनम से लगभग 40 किमी दूर कांतपल्ले में रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन को पलासा पैसेंजर ट्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी थी।

accident spot

इस टक्कर के बाद ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गये। ECR के सीपीआरओ विश्वजीत साहू से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे की वजह से करीब 18 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं और 22 ट्रेनों को डायवर्ट या रिशिड्यूल किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह रेल हादसा मानवीय भूल के कारण हुई बतायी जाती है। बताया जाता है कि यह रेल दुर्घटना ओवरशूटिंग की वजह से हुई है। ओवरशूटिंग तब कहा जाता है, जब कोई ट्रेन रेड सिग्नल पर रुकने के बजाए आगे निकल जाती है। ओवरशूटिंग क्यों हुई, इसकी वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

railways

आंध्र प्रदेश के इस रेल हादसे में घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों के लिए पीएम रिलिफ फंड से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। ECR ने हादसे से जुड़ी जानकारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

इस हादसे की वजह से रद्द हुई ट्रेनों की सूची :-

ट्रेन नं. कहां से कहां तक कब खुलेगी
17243 गुंटूर रायगड़ा 29 अक्टूबर
17239 गुटूर विशाखापत्तनम 30 अक्टूबर
17267 काकीनाड़ा पोर्ट विशाखापत्तनम 30 अक्टूबर
17268 विशाखापत्तनम काकीनाड़ा पोर्ट 30 अक्टूबर
07466 राजामुंदरी विशाखापत्तनम 30 अक्टूबर
07467 विशाखापत्तनम राजामुंदरी 30 अक्टूबर
12718 विजयवाड़ा विशाखापत्तनम 30 अक्टूबर
12717 विशाखापत्तनम विजयवाड़ा 30 अक्टूबर

accident

डायवर्ट हुई ट्रेनों की सूची :-

ट्रेन नं. कहां से कहां तक कब खुलती है डायवर्ट वाया
03357 बरौनी कोयंबटूर 28 अक्टूबर टिटलागढ़, रायपुर, नागपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा
18189 टाटा एर्नाकुलम 29 अक्टूबर गुंतकल, टिटलागढ़, नागपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा
11020 भुवनेश्वर मुंबई 29 अक्टूबर विजयनगरम, टिटलागढ़, रायपुर, नागपुर, कज़िपेट
12703 हावड़ा सिकंदराबाद 29 अक्टूबर टिटलागढ़, रायपुर, नागपुर
12704 सिकंदराबाद हावड़ा 29 अक्टूबर नागपुर, रायपुर, टिटलागढ़
12245 हावड़ा बैंगलोर 29 अक्टूबर विजयनगरम, टिटलागढ़, रायपुर, नागपुर, बल्हारशाह, विजयवाड़ा
12246 बैंगलोर हावड़ा 29 अक्टूबर विजयवाड़ा, बल्हारशाह, नागपुर, रायपुर, टिटलागढ़, विजयनगरम
22852 मंगलुरु सेंट्रल सांतरागाछी 28 अक्टूबर -
20890 तिरुपति हावड़ा 29 अक्टूबर -
12864 बैंगलोर हावड़ा 29 अक्टूबर -
22305 बैंगलोर जसीडीह 29 अक्टूबर -
22503 कन्याकुमारी बैंगलोर 28 अक्टूबर -
12840 चेन्नई सेंट्रल हावड़ा 29 अक्टूबर -
18048 वास्को डी गामा शालीमार 29 अक्टूबर -

रिशिड्यूल ट्रेनों की सूची :-

ट्रेन नं. कहां से कहां तक कब खुलने वाली थी कब खुलेगी
12863 हावड़ा बैंगलोर 29 अक्टूबर 30 अक्टूबर को 00.55 बजे
12867 हावड़ा पुडूचेरी 29 अक्टूबर 30 अक्टूबर को 01.05 बजे
12839 हावड़ा चेन्नई 29 अक्टूबर 30 अक्टूबर को 01.55 बजे
22642 शालीमार त्रिवेंद्रम 29 अक्टूबर 30 अक्टूबर को 01.50 बजे

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+