Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » शुरू होने वाला है आंध्र प्रदेश की पहली Seaplane का ट्रायल रन, क्या होगा रूट?

शुरू होने वाला है आंध्र प्रदेश की पहली Seaplane का ट्रायल रन, क्या होगा रूट?

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आंध्र प्रदेश में अब सीप्लेन (Seaplane) सेवाओं को शुरू करने की योजना बनायी गयी है। जल्द ही इसका ट्रायल रन भी शुरू किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ समय में आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम (Srisailam) आने वाले पर्यटक सी-प्लेन की सवारी का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

आंध्र प्रदेश में सी-प्लेन सेवाओं की देखरेख की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. (APADCL) के कंधों पर होगी। बताया जाता है कि शुरुआत में 10 सीट वाली सी-प्लेन का इस्तेमाल किया जाएगा।

seaplane news

क्या होगा रूट?

आंध्र प्रदेश में सी-प्लेन सेवाएं विजयवाड़ा से श्रीशैलन तक मिलेगी। विमान से सफर करते समय कई बार समुद्र के ऊपर से जाते समय आपने भी आसमान से समुद्री नजारों का लुत्फ जरूर उठाया होगा लेकिन सी-प्लेन से जो नजारे और अनुभव होंगे, वह काफी अलग होने वाले हैं। विजयवाड़ा के प्रकाशम बैरज से ननद्याल जिले के श्रीशैलम तक सी-प्लेन सेवाएं उपलब्ध करवायी जाएगी। इस दौरान यह प्लेन जलधारा, कृष्णा नदी, नल्लमल्ला के जंगल और श्रीशैलम में पातालगंगा के पास से उड़ान भरेगी। पर्यटकों को विजयवाड़ा से श्रीशैलम के बीच की 236 किमी की दूरी को सी-प्लेन से तय करने में करीब 40 मिनट का समय लगेगा।

अधिकारियों का कहना है कि सी-प्लेन सेवाओं के शुरू होने से न सिर्फ पर्यटकों के लिए श्रीशैलम तक आवाजाही आसान हो जाएगी, बल्कि पर्यटक नल्लमल्ला जंगलों की हरियाली से लेकर नदियों और समुद्र की प्राकृतिक सुन्दरता का भी आनंद उठा सकेंगे। बताया जाता है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबु नायडु राज्य की पहली सी-प्लेन सेवाओं को शुरू करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। इस बाबत APADCL ने केंद्र सरकार से सभी जरूरी अनुमतियां पहले ही ले ली है, जिसके आधार पर अब ट्रायल रन शुरू किया जाने वाला है। आंध्र प्रदेश के पहले सी-प्लेन का ट्रायल रन 9 नवंबर से 15 नवंबर के बीच किसी भी दिन शुरू हो सकता है।

seaplane launched

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आंध्र प्रदेश का श्रीशैलम एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक मल्लिकार्जून ज्योतिर्लिंग भी मौजूद है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पूरे भारत से पर्यटक भगवान शिव के दर्शन करने आते रहते हैं। पास में ही कृष्णा नदी पर बनाया गया है श्रीशैलम जलधारा। केवल तीर्थ यात्री ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सुन्दरता को निहारने के लिए भी पर्यटक यहां आते रहते हैं।

Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही APADCL विजयवाड़ा से श्रीशैलम के बीच सी-प्लेन की यात्री सेवाओं को शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। संबंधित अधिकारियों का यह भी कहना है कि अगर इस रूट पर सी-प्लेन सेवाएं लाभदायक और सफल साबित होती हैं, तो आंध्र प्रदेश में सी-प्लेन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। राज्य सरकार भी सी-प्लेन मॉडल का इस्तेमाल हवाई मार्ग से राज्य के विभिन्न इलाकों को एक-दूसरे से आसानी से जोड़ने के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करने की योजना बना रही है।

More News

    Read more about: vijayawada srisailam sea plane
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+