Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »495 सालों बाद रामलला खेलेंगे होली - तैयारियां पूरी, चलेंगी होली स्पेशल बसें

495 सालों बाद रामलला खेलेंगे होली - तैयारियां पूरी, चलेंगी होली स्पेशल बसें

देशभर के अलग-अलग शहरों में होली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कई शहरों जैसे मथुरा-वृंदावन, काशी आदि में तो होली का त्योहार भी शुरू हो चुका है। वहीं इस साल अयोध्या की होली भी बड़ी खास होने वाली है। 495 सालों बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में होली खेलने वाले हैं।

इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। होली के समय अयोध्या जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज की तरफ से स्पेशल बसे भी चलाने की तैयारियां की गयी हैं।

राम मंदिर में मनेगी भव्य होली

यूं तो होली का त्योहार मुख्य तौर पर राधाकृष्ण से जुड़ा माना जाता है लेकिन इस साल अयोध्या के राम मंदिर में भी होली का भव्य आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी 2024 को राम जन्मभूमि पर नवनिर्मित भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार होली मनायी जाएगी। इसलिए रामलला के दरबार में होली को धूमधाम से मनाने की सारी तैयारियां की गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 495 साल पहले जब बाबर ने अयोध्या पर आक्रमण किया था, उसके बाद से श्रीराम जन्मभूमि पर होली नहीं मनायी गयी थी। इसलिए यह साल बेहद खास होने वाला है।

खास फूलों से बने गुलाल से रामलला खेलेंगे होली

रंगभरी एकादशी के दिन ही रामलला को गुलाल लगाने के साथ ही अयोध्या में भी होली की शुरुआत हो गयी है। राम मंदिर में जब इतने सालों बाद होली खेली जाएगी, तो वह होली बड़ी खास ही होगी। राम मंदिर में रामलला के लिए खास हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रामलला के लिए खासतौर पर कचनार के फूलों से गुलाल तैयार किया जा रहा है। यह फूल न सिर्फ त्वचा के लिए काफी अच्छे और औषधीय गुणों वाले माने जाते हैं।

बल्कि त्रेता युग में कचनार के पेड़ को ही अयोध्या का राज्य वृक्ष भी कहा जाता था। इसके साथ ही श्रीराम तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पुजारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस बार रामभक्तों को भी रामलला के साथ होली खेलने का अवसर मिलेगा। होली के दिन रामलला को नये वस्त्र धारण करवाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया जाएगा, जिसे बाद में भक्तों में वितरित किया जाएगा।

इसके बाद अबीर-गुलाल के साथ राम मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा। बताया जाता है कि राम मंदिर के गर्भगृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिनमें होली के गीतों और पदों का गायन होगा।

होली स्पेशल बसों का होगा संचालन

होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम होली स्पेशल बसों का संचालन करने वाली है। बसों को चलाने के लिए डिपोवार खाका तैयार किया गया है जिसमें दिल्ली से अयोध्या समेत अन्य शहरों के यात्रियों के आवागमन की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या परिक्षेत्र के अमेठी, सुल्तानपुर, अकबरपुर और अयोध्या डिपो में निगम व अनुबंधित कुल 360 बसों का संचालन किया जाएगा।

up bus

किस रूट पर चलेगी कितनी बसें -

रूट बसों की संख्या
अयोध्या-आजमगढ़ 20
सुल्तानपुर-दिल्ली 9
अयोध्या-आगरा 2
सुल्तानपुर-वाराणसी-लखनऊ 5
अयोध्या-दिल्ली 8
अयोध्या-लखनऊ-गोरखपुर 40
सुल्तानपुर-आगरा 4
सुल्तानपुर-कानपुर 10
अमेठी-लखनऊ 20
सुल्तानपुर-कानपुर-बालिया 2
अकबरपुर-आजमगढ़-अयोध्या-लखनऊ-आजमगढ़ 30
अकबरपुर-अयोध्या-लखनऊ-कानपुर-बलिया 14
अमेठी-कानपुर 4
सुल्तानपुर-लखनऊ 10
अमेठी-दिल्ली 3
अकबरपुर-टाण्डा एनटीपीसी-प्रयागराज 6
अकबरपुर-राजेसुल्तानपुर-दिल्ली 6
अकबरपुर-टाण्डा-बस्ती-वाराणसी 5

नोट - आजमगढ़ और अयोध्या के रूट पर सबसे अधिक संख्या में यात्री आवाजाही करते हैं। इसलिए इस रूट पर बसों से 50 अतिरिक्त फेरा लगवाया जाएगा।

More News

Read more about: ayodhya ram mandir holi travel bus
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+