Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Bangalore Bandh: क्या होगा अगर मैं 11 सितंबर को बंद के दौरान पहुंची बेंगलुरु?

Bangalore Bandh: क्या होगा अगर मैं 11 सितंबर को बंद के दौरान पहुंची बेंगलुरु?

आठ साल पहले की बात है, मैं अपनी 3 साल की बेटी को लेकर लखनऊ-यशवंतपुर ट्रेन से बेंगलुरु पहुंची। ट्रेन समय पर पहुंच गई, लेकिन मुझे स्टेशन पर 6 घंटे तक बैठै रहना पड़ा। मेरी बेटी के लिए उस वक्त केवल मिल्क बादाम ही एक सहारा था। दरअसल मेरे पति को स्टेशन तक पहुंचने में इसलिए इतना समय लगा, क्योंकि उस दिन बेंगलुरु बंद था। कोई भी टैक्सी जाने को तैयार नहीं थी। जो टैक्स‍ियां या बसें चल रही थीं, उन पर उपद्रवी भीड़ हमला कर रही थी। वो तो भला हो एक टैक्सी वाले भईया का, जो अपनी प्राइवेट कार (व्हाइट बोर्ड वाली) लेकर चलने को तैयार हो गए और हमें सुरक्षित घर ले आये...

Bangalore Bandh

यह वास्तविक घटना गोट्टीगेरे में रहने वाली गीता सक्सेना की है जो करीब आठ साल पुरानी है। ऐसा ही मंज़र एक बार फिर सामने खड़ा है। बस फर्क इतना है कि इस बार गीता की जगह बन्नरगट्टा रोड पर रहने वाली सोनिका हैं, जो सोमवार को बेंगलुरु पहुंच रही हैं। जी हां सोमवार को, जिन बैंगलोर बंद का आह्वान किया गया है। सोनिका जैसी तमम महिलाओं का एक ही सवाल है, क्या होगा अगर मैं 11 सितंबर को बंद के दौरान बेंगलुरु पहुंची?

जी हां अगर आप सोमवार को बैंगलोर आ रहे हैं, तो सबसे पहले अपने किसी मित्र, रिश्‍तेदार या जान पहचान के ऐसे व्यक्ति को फोन कर लीजिये, जो यहां रहते हों और उनके पास निजि वाहन हो। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही शक्ति योजना के विरोध में प्राइवेट ट्रांसपोटरों ने बंद का आह्वान किया है। दरअसल इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दिये जाने से प्राइवेट ट्रांसपोर्ट सेवाओं को घाटा हो रहा है। ऐसे में कनार्टक स्टेट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर एक दिन का बेंगलुरु बंद किया जा रहा है।

Bangalore Bandh

बंद के दौरान क्या चलेगा

सोमवार को बीएमटीसी की बसें चलेंगी- यानि कि आप अगर ट्रेन से आते हैं, तो स्टेशन से बाहर निकल कर आपको बीएमटीसी बस स्टैंड तक जाना होगा। आपको बस वहीं से मिलेगी। वहीं एयरपोर्ट पर भी आपको बीएमटीसी की एसी बसें मिल जाएंगी।

नम्मा मेंट्रो- बेंगलुरु मेट्रो की सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। मतलब मैजेस्टिक से मैसूर रोड, एमजीरोड, जयानगर, इंदिरानग, व्‍हाइटफील्ड की ओर जाने वाले लोग मेट्रो से जा सकते हैं।

सोमवार को क्या-क्या नहीं चलेगा

ऑटो रिक्श, टैक्सी नहीं चलेंगी - ऑटो रिक्शा और प्राइवेट टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन ने अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान किया है। मतलब अगर आपके पास छोटा बच्‍चा है और लगेज भी ज्यादा है, तो आपको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

एयरपोर्ट कैब नहीं चलेंगी - एयरपोर्ट कैब नहीं चलेंगी, जिसकी वजह से आपके लिए बीएमटीसी बसें ही एक मात्र सहारा है, लिहाजा आपको घर से कम से कम छह घंटे पहले निकलना होगा।

कंपनियों के लिए चलने वाली प्राइवेट कैब - विभिन्न कंपनियों के कर्म‍ियों को ले जाने वाली प्राइवेट कैब सोमवार को नहीं चलेंगी।

स्कूल बसें- चूंकि ज्यादातर स्कूलों में बस सेवाएं आउटसोर्स की जाती हैं, इसलिए ऐसे स्कूल सोमवार को बंद हो सकते हैं। हालांकि कुछ स्कूलों ने तो अभी से ही छुट्टी घोषित कर दी है।

Bangalore Bandh

क्या कहते हैं एसोसिएशन के अध्‍यक्ष

कर्नाटक स्टेट प्राइवेट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष नटराज शर्मा का कहना है कि सरकार के समक्ष कुल 30 मांगें रखी गई हैं। उनमें से कई मांगें ऐसी हैं, जो सरकार मानने को तैयार नहीं हो रही है। और हम हर रोज़ ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को हो रहा घाटा सहन नहीं कर सकते हैं। सरकार के साथ एक और मीटिंग का प्रस्ताव है, उसी में पता चलेगा कि आगे क्या होना है।

पिछले 11 सितंबर को कर्नाटक स्टेट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बैंगलोर बंद बुलाया गया था। एक महीने के अंदर दूसरी बार दो अलग-अलग कारणों से बैंगलोर बंद बुलाया जा रहा है। हालांकि बंद चाहे किसी ने भी बुलाया हो या कारण चाहे जो भी हो, बंद के दौरान आम लोगों को एक ही तरह की परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। 26 सितंबर को होने वाली बंद में लोगों की परेशानियां पहले से भी कहीं अधिक बढ़ने वाली है। इसलिए बंद के दिन अगर आप बैंगलोर आने वाली हैं तो हमारी सलाह है कि अपने परिवार के सदस्य या मित्र से मदद जरूर मांग ले। बंद के समय रास्ते पर अकेली निकलने का खतरा मोल ना लें, खासतौर पर अगर आप दूसरे किसी शहर से बैंगलोर पहुंच रही हैं। अगर संभव हो तो अपनी यात्रा को 1 दिन के लिए टाल दें और 26 के बजाए 27 सितंबर को बैंगलोर पहुंचे।

More News

    Read more about: bangalore karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+