Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर से होसुर के बीच दौड़ेगी मेट्रो - कितने होंगे स्टेशन और क्या होगी इसकी लंबाई?

बैंगलोर से होसुर के बीच दौड़ेगी मेट्रो - कितने होंगे स्टेशन और क्या होगी इसकी लंबाई?

बैंगलोर से होसुर के बीच बनेगा अंतर्राज्यीय मेट्रो रेल लाइन। हाल ही में चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) की एक टीम बैंगलोर पहुंची जिसने अंतर्राज्यीय मेट्रो रेल सेवाओं के बारे में बात की। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बोम्मसांद्रा से तमिलनाडु के होसुर के बीच मेट्रो लाइन बनाने के बारे में विचार किया जा रहा है।

बैंगलोर पहुंचे CMRL के मैनेजिंग डायरेक्टर एमए सिद्दिकी ने बैंगलोर मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर एम महेश्वर राव से मुलाकात की और इस मेट्रो लाइन के बारे में बातचीत की।

bangalore-hosur metro line

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार CMRL ने मीडिया को दिये बयान में कहा कि दोनों मेट्रो रेलवे की टीमों ने बोम्मासांद्रा से होसुर के बीच मेट्रो लाइन बनाने की संभावनाओं को लेकर ही बातचीत की। यह बैठक 27 अगस्त को हुई बतायी जाती है। बताया जाता है कि CMRL केंद्रीय गृह और शहरी मामलों के मंत्रालय के निर्देश और तमिलनाडु सरकार की अनुमति से बैंगलोर (बोम्मासांद्रा) से होसुर के बीच मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की संभावनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है। बताया जाता है कि यह रिपोर्ट भी अपने एडवांस चरण में पहुंच चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट में एम महेश्वर राव के हवाले से बताया जाता है कि इस बैठक के दौरान परियोजना की तकनीकी बिन्दुओं पर बातचीत की गयी। CMRL द्वारा नियुक्त सलाहकार इस रिपोर्ट को तैयार कर रही है, जो लगभग पूरी होने ही वाली है। उन्होंने बताया कि सलाहकार ने बैंगलोर मेट्रो को भी इस परियोजना के संबंध में प्रेजेंटेशन कर विस्तार से बताया। बैंगलोर मेट्रो के साथ बैठक के बाद CMRL की टीम होसुर गयी, जहां उन्होंने कृष्णागिरी के जिलाधिकारी केएम सरयू और होसुर नगरनिगर के कमिश्नर से भी बात की।

बता दें, बैंगलोर का यलो लाइन मेट्रो रेल, जो बोम्मसांद्रा को आरवी रोड से जोड़ता है, के दिसंबर 2024 तक शुरू होने की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही बैंगलोर मेट्रो के अधिकारी भी यलो लाइन मेट्रो को बोम्मसांद्रा से अट्टीबेले तक (11 किमी) विस्तृत करने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं, जो कर्नाटर-तमिलनाडु की सीमा पर स्थित है।

कितनी होगी बैंगलोर-होसुर मेट्रो की लंबाई

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बैंगलोर के बोम्मसांद्रा से होसुर के बीच मेट्रो की जो नयी लाइन बनाने पर बातचीत की जा रही है, वह करीब 23 किमी लंबी होने वाली है। इस मेट्रो लाइन में तमिलनाडु का 11 किमी हिस्सा होगा और 12 किमी हिस्सा कर्नाटक में हो सकता है। योजना बनायी गयी है कि इस मेट्रो लाइन पर कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे और एक मेट्रो डिपो भी होगा।

बता दें, होसुर से बैंगलोर तक रोज बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। काफी संख्या में युवा जो इलेक्ट्रॉनिक सिटी में रहते हैं काम के सिलसिले में होसुर रोज आते-जाते हैं। अगर यह मेट्रो लाइन बन जाता है, तो संभावना जतायी जा सकती है कि इन लोगों को आवाजाही करने में काफी फायदा होगा। इससे होसुर और बैंगलोर के बीच की दूरी भी घट जाएगी और दोनों शहरों के बीच आवाजाही करने में जाम में फंसकर बर्बाद होने वाले समय की काफी ज्यादा बचत भी होगी।

गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार ने हाल ही में बैंगलोर में दूसरा एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है, जिसके लिए आवश्यक जमीन भी ढूंढी जा रही है। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु सरकार ने भी होसुर में नया एयरपोर्ट बनाने की घोषणा कर दी है। बताया जाता है कि होसुर एयरपोर्ट के बनने से सिर्फ कृष्णागिरी जिले ही नहीं बल्कि दक्षिण बैंगलोर और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ा फायदा पहुंच सकता है।

More News

    Read more about: metro bangalore chennai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+