Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो का होगा विस्तार : मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे होस्कोट, नेलमंगला और बिदादी, उपमुख्यमंत्री ने कहा

बेंगलुरु मेट्रो का होगा विस्तार : मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेंगे होस्कोट, नेलमंगला और बिदादी, उपमुख्यमंत्री ने कहा

बेंगलुरु मेट्रो का विस्तार होगा। पिछले दिनों ही इस बात की घोषणा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने की। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु मेट्रो का विस्तार 3 अलग-अलग दिशाओं या रूट्स में किया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा सत्र के दौरान पुराने मद्रास रोड और खासतौर पर केआर पुरम व होस्कोट के बीच लगने वाले ट्रैफिक जाम के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने उक्त घोषणा की।

अपने जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे इस क्षेत्र में ट्रैफिक से संबंधित चुनौतियों के बारे में जानकारी है और हम इसका समाधान ढूंढने की भी कोशिश कर रहे हैं।

bangalore metro expansion

Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधानसभा में कहा कि इस क्षेत्र में मेट्रो का विस्तार करने के बारे में विस्तृत सर्वे की जा रही है। राज्य सरकार व नम्मा मेट्रो के अधिकारी भी इस बारे में विधायकों से बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार इन इलाकों में मेट्रो का विस्तार करने की संभावनाओं को लेकर किये गये सर्वे की रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार कर रही है।

कौन-कौन से क्षेत्रों में होगा मेट्रो का विस्तार?

मीडिया रिपोर्ट में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के हवाले से बताया है कि बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो का विस्तार 3 दिशाओं में 3 अलग-अलग रूट्स में होगा-

  • पूर्व में होस्कोट
  • पश्चिम में नेलमंगला
  • दक्षिणपश्चिम में बिदादी

अपने बयान में उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि काम के सिलसिले में हर दिन करीब 10,000 लोग कोलार से बेंगलुरु तक ट्रेन से आते-जाते हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इन 3 रूट्स पर मेट्रो सेवाओं का विस्तार होने से सबसे ज्यादा फायदा काम के लिए हर दिन आवाजाही करने वाले लोगों को ही मिलेगा।

titagarg rail factory

बंगाल से बेंगलुरु पहुंचने वाली ड्राइवरलेस मेट्रो

Financial Express की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के यलो लाइन मेट्रो के लिए पहली यलो लाइन मेट्रो के लिए ड्राइवरलेस (Driverless) ट्रेन पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड (TRSL) से आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल के अंत या अगले साल के शुरुआत तक ड्राइवरलेस ये ट्रेनें बेंगलुरु पहुंच जाएंगी।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए TRSL के डेप्यूटि मैनेजिंग डायरेक्टर पृथीश चौधरी ने बताया कि ट्रेन सेट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। दिसंबर 2024 या जनवरी 2025 तक यह ट्रेन बेंगलुरु के लिए रवाना करने का लक्ष्य बनाया गया है। बता दें, बेंगलुरु मेट्रो का यलो लाइन आरवी रोड को बोम्मसंद्रा तक वाया इलेक्ट्रॉनिक सिटी जोड़ेगा। यह लाइन करीब 18 किमी लंबी होने वाली है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+