Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नववर्ष पर बेंगलुरु में अतिरिक्त समय चलेगी मेट्रो, मिलेगी देर रात तक यात्री सेवाएं

नववर्ष पर बेंगलुरु में अतिरिक्त समय चलेगी मेट्रो, मिलेगी देर रात तक यात्री सेवाएं

बेंगलुरु में नववर्ष की पूर्व संध्या (New Year's Eve) पर बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने पर्पल और ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। नववर्ष के मौके पर घूमने निकलने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और इस दौरान होने वाली अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए BMRCL ने मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाने का फैसला लिया है।

इस बाबत BMRCL की ओर से मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए कई सलाह भी दी गयी है, जिससे न तो यात्रियों को कोई असुविधा हो और न ही स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने में कोई परेशानी हो।

bangalore metro late night service

मिली जानकारी के अनुसार नववर्ष पर दोनों मेट्रो लाइन पर दिन की आखिरी ट्रेन सभी चारों टर्मिनल स्टेशन (सिल्क इंस्टिट्यूट, मदावरा, चल्लाघट्टा और व्हाइटफिल्ड) से 1 जनवरी 2025 की रात को 2 बजे खुलेगी। नदप्रभु केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन (मैजेस्टिक) से सभी चारों दिशाओं में आखिरी ट्रेन 2.40 बजे खुलेगी।

मीडिया रिपोर्ट में BMRCL सूत्रों के हवाले से बताया गया कि 31 दिसंबर की रात को 11 बजे के बाद से लेकर अतिरिक्त जितने समय तक मेट्रो का संचालन होगा, मेट्रो हर 10 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। हालांकि 11 बजे के बाद एमजी रोड मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया जाएगा। मेट्रो पास के दोनों स्टेशन - ट्रिनिटी और कब्बन पार्क में रुकेगी।

जिन यात्रियों को रात के 11 बजे के बाद ट्रिनिटी या कब्बन पार्क से किसी भी और मेट्रो स्टेशन के लिए मेट्रो पकड़नी होगी, वे रिटर्न जर्नी का पेपर टिकट खरीद सकते हैं, जिसका शुल्क ₹50 होगा। इन पेपर टिकटों को सभी मेट्रो स्टेशनों पर 31 दिसंबर की रात को 8 बजे के बाद से खरीदा जा सकेगा।

हालांकि इस दौरान सिर्फ पेपर टिकट ही नहीं बल्कि QR कोड टिकट और स्मार्ट कार्ड भी वैध रहेंगे और यात्री इन स्टेशनों पर इन दोनों माध्यमों का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों पर किसी भी तरह की अतिरिक्त भीड़ न हो इसलिए BMRCL की सलाह है कि जिन यात्रियों को व्हाइटफिल्ड और सिल्क इंस्टिट्यूट की ओर जाना है, वे ट्रिनिटी स्टेशन से मेट्रो पकड़े। वहीं जिन यात्रियों को चल्लाघाटा और मदवारा की ओर जाना है, वे कब्बन पार्क से मेट्रो पकड़ सकते हैं।

More News

    Read more about: year ender 2024 bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+