बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने हेब्बल सर्कल से गुजरने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस की यह एडवाइजरी 10 मई यानी आज से लागू हो रही है, जो अगले कम से कम 1 महीने तक जारी रह सकती है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि हेब्बल-कोडिगेहल्ली जंक्शन पर मेट्रो से संबंधित काम शुरू होने वाला है।
इस वजह से यहां से होकर गुजरने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी गयी है। इससे न सिर्फ इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या से बचाव हो सकेगा बल्कि यहां से होकर गुजरने वाली गाड़ियां का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन भी किया जा सकेगा।

इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) जल्द ही मेट्रो से संबंधित कुछ काम हेब्बल-कोडिगेहल्ली जंक्शन पर शुरू करने वाली है। वे कोडिगेहल्ली-हेब्बल सर्कल स्ट्रेच पर ट्रैक को मेट्रो के खंभों की सीध में करने वाले हैं, जिसका असर इलाके की ट्रैफिक पर पड़ सकता है। किसी भी तरह के ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बैंगलोर सिटी ट्रैफिक पुलिस ने हेब्बल सर्कल से होकर गुजरने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे 10 मई यानी आज से इस रास्ते से आने-जाने के बजाए वैकल्पिक रास्तों को चुने। इसके साथ ही एडवाइजरी में ट्रैफिक डायवर्जन भी जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और एडवाइजरी कम से कम अगले 1 महीने तक जारी रहेगी।

अगले 1 महीने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी और डायवर्जन -
1. कोडिगेहल्ली जंक्शन और एस्टीम मॉल के बीच हेब्बल फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड से होकर गाड़ियों की आवाजाही रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच बंद रहेगी।
2. 10 मई से नागावारा फ्लाईओवर रैम्प के पास सर्विस रोड में एंट्री बंद रहेगी। इसे आउटर रिंग रोड पर यातायात के सुव्यवस्थित संचालन के लिए बंद किया गया है।
3. एस्टीम मॉल तक जाने वाली वाहनों को सलाह दी गयी है कि वे दशरहल्ली मेन रोड से पंपा एक्सटेंशन रोड, फिर रन्ना रोड से आगे बढ़े और केम्पापुरा मेन रोड से एस्टीम मॉल तक पहुंचे।
4. सभी भारी वाहनों को विद्याशिल्प जंक्शन पर अप-रैम्प लेना होगा।
5. जो यात्री नागवारा और थनीसंद्रा की ओर जा रहे हैं, उनके लिए केरनडु रेस्तरां के पास से सर्विस रोड लेना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications














