Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर से गोवा की फ्लाइट, ट्रेन की तरह सस्ती टिकट दे रही है यह एयरलाइंस

बैंगलोर से गोवा की फ्लाइट, ट्रेन की तरह सस्ती टिकट दे रही है यह एयरलाइंस

बैंगलोर से गोवा की ट्रिप के बारे में सोच रहे हैं? गोवा तक का सफर तय करने के लिए कौन सा माध्यम चुने, इसे सोचकर ही कंफ्यूज हो रहे हैं? ट्रेन की टिकट तो सस्ती है लेकिन इस दूरी को तय करने में करीब 12.30 घंटे का वक्त लग जाता है। वहीं अगर बैंगलोर से गोवा तक की दूरी फ्लाइट से तय करने के बारे में सोचते हैं तो समय मात्र 1 घंटा 10 मिनट में ही इस दूरी को तय कर सकते हैं। लेकिन किराया...?

अब किराए को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हैं। क्यों? क्योंकि एयर इंडिया एक्सप्रेस दे रहा है ट्रेन से भी ज्यादा सस्ती टिकट। यकीन नहीं हो रहा...आइए हम आपको समझाते हैं।

goa to bangalore trip

बैंगलोर से गोवा की एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट का न्यूनतम किराया ₹2,150 है। जी हां, ₹2200 से कम किराए पर आप बैंगलोर से गोवा तक का सफर आराम से विमान से तय कर सकते हैं। यह किराया किसी ऑफर के तहत नहीं बल्कि एयर इंडिया एक्सप्रेस लाइट उड़ान सेवाओं के अंतर्गत दी जा रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ट्रेन का किराया तो इससे भी कम होता है, फिर हम इस बात का दावा कैसे कर रहे हैं कि विमान का यह किराया ट्रेन से भी कम है।

आइए आपको समझाते हैं :

  • बैंगलोर से गोवा की दूरी को तय करने में कम से कम 12.30 घंटे का वक्त लगेगा। यानी आपको इस ट्रिप के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।
  • विमान से आप सिर्फ 1.15 घंटे के अंदर बैंगलोर से गोवा पहुंच जाएंगे।
  • बैंगलोर से गोवा तक का सफर आरामदायक हो, इसके लिए आप अगर एसी 3 टियर का टिकट खरीदते हैं, तो उसके लिए प्रति व्यक्ति आपको कम से कम ₹1150 से ₹2100 तक का किराया चुकाना होगा।
  • ट्रेन में आपको 12.30 घंटे का समय बिताना होगा, तो भुख-प्यास तो जरूर लगेगी। रास्ते के लिए खाना-पीने की व्यवस्था करने में आपको करीब ₹200-₹300 चुकाना होगा।
  • इसके अलावा चाय, स्नैक्स आदि में अगर आप ज्यादा खर्च न करके कम से ₹100 भी खर्च करते हैं तब भी बैंगलोर से गोवा तक का सफर करने में आपको कम से कम ₹1450 चुकाना पड़ेगा।
  • दूसरी तरफ अगर आप विमान से यात्रा करते हैं तो आपको न तो खाने-पीने और स्नैक्स पर खर्च करने की जरूरत होगी और न ही आपको अतिरिक्त छुट्टी लेने की जरूरत होगी। तो हुआ न यह फायदे का सौदा।
bangalore to goa trip

आपको अगले कुछ दिनों तक फ्लाइट टिकट का किराया :

बैंगलोर (BLR) से गोवा (GOI)

- दिन : सोमवार
- तारीख : June 17, 2024

- किराया : ₹2,150 से शुरू
- One Way/Economy

बैंगलोर (BLR) से गोवा (GOI)

- दिन : बुधवार
- तारीख : July 3, 2024
- किराया : ₹2,150 से शुरू
- One Way/Economy

बैंगलोर (BLR) से गोवा (GOI)

- दिन : गुरुवार, शुक्रवार
- तारीख : अगस्त 1 और 2, 2024
- किराया : ₹2,150 से शुरू
- One Way / Economy

Happy Journey!

More News

    Read more about: goa bangalore flight travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+