Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोरखपुर से बैंगलोर के लिए Akasa Air की दैनिक सीधी उड़ान होगी शुरू, जानें कब!

गोरखपुर से बैंगलोर के लिए Akasa Air की दैनिक सीधी उड़ान होगी शुरू, जानें कब!

एयरलाइंस कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) ने अपने घरेलु 23वें गंतव्य के रूप में गोरखपुर को चुना है। हाल ही में गोरखपुर से दिल्ली और बैंगलोर के लिए अकासा एयर ने सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार इस माह के अंत तक दोनों शहरों के लिए सीधी उड़ानों को शुरू कर दिया जाएगा।

अकासा एयर का यह कदम सिर्फ एयरलाइंस कंपनी के लिए ही नहीं बल्कि गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गोरखपुर से उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणाओं के बाद अकासा एयर उत्तर प्रदेश के कुछ 5 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। इससे पहले अकासा एयर की उड़ान सेवाएं लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज एयरपोर्ट से शुरू हो चुकी है।

gorakhpur to bangalore and delhi direct flight akasa air

गोरखपुर से बैंगलोर की दैनिक सीधी उड़ान शुरू करने वाला पहला एयरलाइंस भी अकासा एयर बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से दिल्ली व बैंगलोर के लिए दैनिक सीधी उड़ान की मांग पिछले कुछ समय से यात्रियों द्वारा की जा रही थी। इस उड़ान सेवा के शुरू होने से इन शहरों के बीच न सिर्फ यातायात संपर्क बढ़ेगा बल्कि इससे गोरखपुर के आर्थिक विकास को भी निश्चित रूप से फायद पहुंचने वाला है। बता दें, गोरखपुर से दिल्ली और बैंगलोर की दैनिक सीधी उड़ान 29 मई 2024 से शुरू होने वाली है।

इस बाबत मीडिया को दिये अपने बयान में अकासा एयर के सह-संस्थापक और चीफ कमर्शियल ऑफिसर प्रवीण अय्यर ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस नयी उड़ान सेवा के शुरू होने से दो महानगरों के साथ गोरखपुर का संपर्क तो बढ़ेगा ही, साथ में इस वजह से क्षेत्र को व्यापार में भी काफी फायदा मिलने की संभावना है।

कितना होगा किराया?

कहां से कहां तक किराया
बैंगलोर से गोरखपुर ₹7,749
गोरखपुर से बैंगलोर ₹8,555-₹12,272
गोरखपुर से दिल्ली ₹4,444-₹5,771
दिल्ली से गोरखपुर ₹4,444-₹5,771

अकासा एयर के आधिकारिक वेबसाइट https://www.akasaair.com/ से मिली जानकारी के आधार पर।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+