Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु का एयरो इंडिया 2025 : कैसे पहुंचे Venue पर? कहां पार्क करेंगे अपनी गाड़ी?

बेंगलुरु का एयरो इंडिया 2025 : कैसे पहुंचे Venue पर? कहां पार्क करेंगे अपनी गाड़ी?

बस 1 दिन बाद से ही बेंगलुरु में एयरो इंडिया (Aero India) 2025 की शुरुआत होने वाली है। इस शो में शानदार एविएशन तकनीक के साथ-साथ कई तरह के करतब भी देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर लोगों की आंखे खुली की खुली रह जाती है। 5 दिनों तक चलने वाले एयरो इंडिया शो की शुरुआत 10 फरवरी (सोमवार) से होने वाला है। इसका आयोजन रक्षा मंत्रालय द्वारा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), रक्षा शो और विकास संस्थआन (DRDO) और डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस द्वारा किया जाता है।

जानकारी के अनुसार एयरो इंडिया का पहला शो साल 1996 में आयोजित हुआ था, जिसके बाद से साल-दर-साल यह एशिया का सबसे बड़ा एयर शो बन चुका है।

bangalore aero india 2025

आइए आपको एयरो इंडिया 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देते हैं -

तारीख और वेन्यू

एयरो इंडिया 2025 का आयोजन बेंगलुरु के येलहंका में मौजूद एयर फोर्स स्टेशन पर किया जाएगा। 10 फरवरी से 14 फरवरी तक इस शो का आयोजन किया जाएगा। यहां आपको न सिर्फ विश्वस्तरीय फाईटर जेट, हेलीकॉप्टर और ड्रोन देखने का मौका मिलेगा बल्कि उनकी ऐसी गतिविधियों के भी आप साक्षी बन सकेंगे जिन्हें एक आम नागरिक के तौर पर देख पाने की संभावना काफी कम होती है। मगर ध्यान रहें, एयरो इंडिया शो में प्रवेश सिर्फ टिकट के आधार पर मिलती है।

टिकट बुकिंग

एयरो इंडिया 2025 की टिकट खरीदने या रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट https://www.aeroindia.gov.in पर जाना होगा। आप चाहे तो यहां से टिकट की बुकिंग कर सकते हैं, अथवा मोबाइल ऐप डाउनलोड कर पास की बुकिंग कर सकते हैं। ध्यान रहे, एयरो इंडिया में प्रवेश करने के लिए पास की डाउनलोड की हुई कॉपी का आपके मोबाइल में होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम का समय

10 से 12 फरवरी : यह दो दिन एयरो इंडिया का बिजनेस डे होगा, जिसमें उद्योग जगत से जुड़े लोग व सरकारी प्रतिनिधिमंडल ही इसमें हिस्सा लेंगे।
13 और 14 फरवरी : इन दोनों दिनों में आम जनता एयरो शो में हिस्सा ले सकते हैं।
एयरो इंडिया में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक हर दिन प्रवेश किया जा सकता है, जिससे यहां आने वाले दर्शकों को हवा में कलाबाजियां खाते विमानों को देखने के साथ-साथ यहां चल रहे एग्जिबिशन, वर्कशॉप और सेमीनार में हिस्सा लेने का लंबा समय मिल जाएगा।

aero india bangalore

कैसे पहुंचे येलहंका एयरफोर्स स्टेशन?

यह जगह बेंगलुरु सिटी एरिया से लगभग 25 किमी की दूरी पर मौजूद है। यह केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है। सड़क मार्ग से एयरपोर्ट से येलहंका तक पहुंचने में मात्र 40 से 45 मिनट का समय लग सकता है। यहां तक आने के लिए निजी वाहनों के बजाए परिवहन के सार्वजनिक वाहन, कैब या टैक्सी आदि का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा पार्किंग एरिया से एग्जिबिशन तक दर्शकों को लाने-ले जाने के लिए शटल बस सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

कहां पार्क करेंगे गाड़ियां?

एयरो इंडिया देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग एरिया GKVK और जक्कुर परिसर में निर्धारित किया गया है। यहां से येलहंका एयरफोर्स स्टेशन तक ले जाने के लिए शटल बस की सुविधा उपलब्ध है। यहां आने वाले सभी दर्शक अपने साथ एक वैध पहचान पत्र लेकर जरूर जाएं। DSLR कैमरों से आप तस्वीरें ले सकते हैं लेकिन एयरो इंडिया वेन्यू के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर ड्रोन उड़ाना मना है।

More News

    Read more about: bangalore travel traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+