Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में अब दवाईयां और पार्सल पहुंचाएंगे ड्रोन, मात्र 4 मिनट में तय करेंगे 7 किमी की दूरी

बेंगलुरु में अब दवाईयां और पार्सल पहुंचाएंगे ड्रोन, मात्र 4 मिनट में तय करेंगे 7 किमी की दूरी

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं तो आपके घर पर अब न कोई डिलीवरी पर्सन आपके दरवाजे पर आएगा और न ही आपके घर की घंटी बजाकर या फोन करके कहेगा कि आपका पार्सल आया है। अब दवाईयों से लेकर कपड़े, कॉस्मैटिक्स, घरेलू सामान या फिर ऑनलाइन शॉपिंग किया हुआ हर तरह का सामान आपके घर तक पहुंचाएंगे ड्रोन।

हाल ही में बेंगलुरु का पहला ड्रोन व्यवसाईक ड्रोन डिलीवर सेवा को बेंगलुरु में लॉन्च किया गया। इस सेवा को करीब 3 साल बाद लॉन्च किया गया है, जब शहर के अस्पतालों ने मेडिकल सामानों की डिलीवरी के लिए ड्रोन की मदद लेने की घोषणा की थी। बेंगलुरु के आसमान में अगर कोई पार्सल टांग कर ले जाता ड्रोन आपको कहीं दिखाई दे जाए, तो चौंकने की जरूरत नहीं है।

drone parcel delivery

Economics Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में इस सेवा को मुख्य तौर पर भारी ट्रैफिक जाम को बाईपास करते हुए सामानों को उनके निर्धारित जगहों तक पहुंचाना है। दिल्ली की एक कंपनी Skye Air के संस्थापक और एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अंकित कुमार ने बताया कि कोननकुंते और कनकपुरा रोड पर यह सेवा पहले से ही उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि आवासीय इलाकों में इस सेवा के जरिए सामानों की डिलीवरी मात्र 7 मिनट में की जा सकेगी। हालांकि बेंगलुरु में एयर टैक्सी को शुरू करने के बारे में पहले विचार विमर्श तो किया गया था लेकि देश भर में गुरुग्राम पहला शहर बना जहां ड्रोन की मदद से तेज रफ्तार डिलीवरी की जाती है।

bangalore parcel delivery

कुमार ने बताया कि हमने ड्रोन श्रेणी में एयर स्पेस अप्रुवल ले लिया है और जिन कॉरिडोर में हमें अनुमति दी गयी है, वहां समुद्रतल से 120 मीटर की ऊंचाई तक हमारे ड्रोन उड़ान भर सकते हैं। हालांकि मिलीट्री बेस आरक्षित क्षेत्र हैं, जहां जाने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन Skye Air हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) से बात कर रहा है, ताकि उसके अधिकार क्षेत्र में डिलीवरी की जा सकें।

सामानों की डिलीवरी के लिए Skye Ship One मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें 10 किलो तक का वजन उठाने के लिए डिजाइन किया गया है। अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद ड्रोन 20 मीटर की ऊंचाई पर उतर आएगा और सामान को Skye Pod या ड्रॉप ज़ोन में डाल देने के बाद वापस उसी रास्ते से अपने बेस पर लौट आएगा।

medicine parcel delivery by drone

कुमार का कहना है कि साल 2019 में उन्होंने इस कंपनी की स्थापना की थी। वर्तमान में Skye Air के उपभोक्ताओं में ब्लूडार्ट, डीटीडीसी, शिपरॉकेट और ईकॉम एक्सप्रेस शामिल है। शुरुआत में इस कंपनी की स्थापना हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी क्षेत्रों में दवाई आदि डिलीवर करने के लिए की गयी थी। अब वहां खाने-पीने की चीजों को डिलीवर करने की योजना बनायी जा रही है। अगर बेंगलुरु में सब कुछ ठीक रहा तो कंपनी जल्द ही बन्नेरघट्टा रोड को भी अपनी सेवा क्षेत्र में शामिल कर लेगा।

गौरतलब है कि गुरुग्राम के सेक्टर 92 में ड्रोन से डिलीवरी सेवा प्रदान की जाती है, जहां 7.5 किमी की दूरी को तय करने में ड्रोन को मात्र 3 से 4 मिनट का समय लगता है। लेकिन उसी दूरी को सड़क मार्ग से तय करने में करीब 15 मिनट का समय लग जाता है। बताया जाता है कि पिछले 1 सालों के दौरान गुरुग्राम में कंपनी ने लगभग 1 मिलियन डिलीवरी की है। अब यह सेवा बेंगलुरु में भी प्रदान की जा रही है।

More News

    Read more about: bangalore
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+