Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में जल्द बनने वाला है नया फ्लाईओवर, एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों को मिलेगी बड़ी राहत

बेंगलुरु में जल्द बनने वाला है नया फ्लाईओवर, एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों को मिलेगी बड़ी राहत

बेंगलुरु में लगने वाली जाम की समस्या कोई नई नहीं है। बारिश हो या न हो, कोई त्योहार रहे या न रहे, बेंगलुरु में जाम की समस्या जरूर बनी रहती है। इस समस्या ने ही भारत का सिलीकॉन वैली कहलाने वाले शहर बेंगलुरु का नाम दुनिया की सबसे धीमी रफ्तार वाले शहरों की लिस्ट में शामिल करवा दिया है। अगर एयरपोर्ट पर फ्लाईट पकड़ना हो या स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जाना हो, तो लोग फ्लाईट और ट्रेन के समय से 2-3 घंटे पहले ही एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

कहीं जाम में फंस गये तो घंटों का समय बस यूं ही जाम में फंसे-फंसे ही बीता देना पड़ेगा। इस जाम से ही छुटकारा दिलाने के लिए अब बेंगलुरु में एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर एक नया फ्लाईओवर बनाने की योजना बनायी जा रही है।

bangalore new flyover

कहां बनेगा नया फ्लाईओवर?

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम की समस्या को खत्म करने के उद्देश्य से नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक नया फ्लाईओवर बनाने की योजना बना रही है। India TV की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नया फ्लाईओवर हेब्बल होकर एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते पर बनाया जाएगा। बताया जाता है कि बेंगलुरु में नया फ्लाईओवर सदहल्ली जंक्शन में बनाया जा सकता है। इस फ्लाईओवर को बनाने का उद्देश्य हेब्बल से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगने वाले जाम की समस्या को कम करना है।

बता दें, हर दिन बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर करीब 750 विमानें आती-जाती हैं, जिनसे होकर लगभग 1 लाख यात्री अपने-अपने गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। इनमें से लगभग 80 प्रतिशत यात्री ही हेब्बल होकर एयरपोर्ट तक या एयरपोर्ट से आते-जाते हैं। इसलिए यह रास्ता एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इस फ्लाईओवर के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा।

बेंगलुरु में व्यस्त समय में एयरपोर्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित करने के लिए NHAI ने पहले ही 13 किमी लंबा फ्लाईओवर बनाया है, जो हेब्बल के एस्टिम मॉल से येलहंका एयर बेस तक एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सिग्नल फ्री स्ट्रेच है।

हालांकि टोल प्लाजा के पास सदहल्ली जंक्शन पर ट्रैफिक की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। पहले ट्रैफिक सिग्नल और फिर टोल प्लाजा पर गाड़ियों के रुक-रुककर चलने की वजह से एयरपोर्ट तक पहुंचने में यात्रियों को काफी विलंब होता है। जिस वजह से कई बार फ्लाईट छूट जाने की समस्याएं भी होने लगती है। इस वजह से ही NHAI ने सदहल्ली जंक्शन पर एक नया फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा।

करीब 2 लाख वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

दावा किया जा रहा है कि नए फ्लाईओवर के निर्माण से ट्रैफिक में होने वाले विलंब को टाला जा सकता है। इस रूट से होकर हर रोज आवाजाही करने वाले करीब 2 लाख वाहन चालकों को निश्चित रूप से इस फ्लाईओवर से फायदा मिलेगा। एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रास्ते पर कम ट्रैफिक मिलने का फायदा उस तरह जाने वाले वाहनों और एयरपोर्ट यात्रियों को भी मिलेगा।

वर्तमान में सबसे ज्यादा ट्रैफिक की समस्या कोडिगेहल्ली, ब्यातरयानपुर, जक्कुर और अल्लसांद्रा में होती है। यहां हेब्बल फ्लाईओवर नहीं लेने वाले वाहन सबसे ज्यादा जाम की समस्या उत्पन्न कर देते हैं। इसके बाद येलहंका एयर फोर्स स्टेशन के सिग्नल फ्री स्ट्रेच पर पहुंचने से पहले बेल्लारी रोड पर सिग्नल की वजह से भी काफी देर जाम लगा रहता है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस नए फ्लाईओवर के निर्माण से हेब्बल से एयरपोर्ट तक का पूरा सफर सिग्नल फ्री होने की संभावना को बढ़ा रहा है।

More News

    Read more about: bangalore traffic airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+