Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में 1 सप्ताह के लिए जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी, कौन से रास्ते हुए बंद? जानिए वैकल्पिक रास्ता

बेंगलुरु में 1 सप्ताह के लिए जारी की गयी ट्रैफिक एडवाइजरी, कौन से रास्ते हुए बंद? जानिए वैकल्पिक रास्ता

ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए रास्ते को ही कर दिया गया है बंद। जी हां, यह अनोखा काम किया गया है बेंगलुरु के कडुबीसनहल्ली जंक्शन (Kadubeesanahalli Junction) पर। लेकिन जरा रुकिए, इस जंक्शन को हमेशा के लिए बंद नहीं किया गया है। दरअसल, पिछले लंबे समय से बेंगलुरु के इस जंक्शन से होकर आने-जाने वालों ने ट्रैफिक की धीमी रफ्तार, जाम और बॉटल नेक (Bottleneck) जैसी समस्याओं की लगातार शिकायत कर रहे थे।

इसलिए ट्रायल के तौर पर 1 सप्ताह के लिए कडुबीसनहल्ली जंक्शन से करीयम्मन अग्रहारा तक के रास्ते को बंद करने का फैसला HAL ट्रैफिक पुलिस ने लिया है।

bangalore traffic

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट में ट्रैफिक पुलिस के हवाले से बताया जाता है कि अगर यह उपाय कारगर साबित होता है, तो फिर बदलावों को स्थायी रूप से लागू करने के बारे में सोचा जाएगा। बताया जाता है कि 1 सप्ताह तक यह पाबंदियां और ट्रैफिक एडवाइजरी इस जंक्शन से होकर आने-जाने वाली सभी तरह की गाड़ियों पर ही लागू होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने इस क्षेत्र को ट्रैफिक जाम का एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है, जिसकी वजह से अक्सर यहां से होकर आने-जाने वाले लोगों को काम पर जाने में देर होती रहती है। हालांकि अपनी एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी जानकारी दे दी है।

क्या है वैकल्पिक रास्ते -

कडुबीसनहल्ली जंक्शन 1 सप्ताह तक बंद रहेगा, इसलिए जो लोग करीयम्मा अग्रहारा की ओर जाना चाहते हैं, वे देवरबीसनहल्ली जंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहां से U-टर्न लेकर सक्रा अस्पताल मेन रोड से होकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा सकते हैं। हालांकि ट्रैफिक को इस तरफ मोड़ देने की वजह से इस रोड पर कुछ जाम मिल सकता है। इसलिए इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले लोगों को इस बात का जरूर ध्यान रखना होगा।

More News

    Read more about: bangalore traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+