Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के मेट्रो स्टेशन के पास BMRCL बनाएगी 11 मंजिल की इमारत, होगा पार्किंग और शॉपिंग मॉल, कहां?

बेंगलुरु के मेट्रो स्टेशन के पास BMRCL बनाएगी 11 मंजिल की इमारत, होगा पार्किंग और शॉपिंग मॉल, कहां?

बेंगलुरु में गाड़ियों की रफ्तार के साथ ही गाड़ियों को कहां पार्क किया जाए, यह एक बड़ी समस्या है। कई बार ट्रैफिक जाम की वजह अवैध पार्किंग भी होती है। इन सभी समस्याओं का सीधा और सरल समाधान होता है, पार्किंग। लेकिन शहरी क्षेत्रों में पार्किंग की नई जगह का बनाना बड़ा मशक्कत का काम होता है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस समस्या का समाधान और नॉन-फेयर आय को बढ़ाने के एक शानदार विकल्प के तौर पर नम्मा मेट्रो ने बेंगलुरु के एक मेट्रो स्टेशन के पास विशाल पार्किंग सुविधा को बनाने का फैसला लिया है।

यह एक बहुमंजिली इमारत होने वाली है, जहां पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। दावा किया जा रहा है कि यहां काफी ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की जा सकेगी।

bangalore namma metro parking

Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह एक ग्रीनफिल्ड परियोजना होने वाला है, जिसमें मेट्रो स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर 11 मंजिला इमारत में मल्टीलेवल पार्किंग तैयार किया जाएगा। बताया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने इस मल्टीलेवल इमारत के लिए जगह का चुनाव भी कर लिया है। मीडिया से बात करते हुए BMRCL के डेप्यूटी चीफ इंजीनियर (प्रॉपर्टी डेवलपमेंट डिवीजन) राघवेंद्र राव ने बताया कि इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत अगले 30 सालों के लिए बनाया जाएगा।

पर कहां बनेगी यह इमारत व पार्किंग?

इस 11 मंजिल मल्टीलेवल पार्किंग को नम्मा मेट्रो के केआर पुरम मेट्रो स्टेशन के पास बनाया जाएगा। इस इमारत और मल्टीलेवल पार्किंग के लिए BMRCL ने केआर पुरम मेट्रो स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर जगह का चुनाव किया है, जो पर्पल और ब्लू लाइन मेट्रो का इंटरचेंज स्टेशन है। बताया जाता है कि ओल्ड मद्रास रोड और बेंगलुरु के पूर्वी दिशा में मौजूद आउटर रिंग रोड के पास BMRCL की 6730 वर्ग मीटर (1.66 एकड़) जमीन है।

यहीं पर 11 मंजिल की इमारत बनायी जाएगी जिसमें विशाल पार्किंग की सुविधा भी मुहैया करवायी जाएगी। यह पार्किंग 11 मंजिल की एक इमारत में होने वाली है, जिसमें भूतल और 2 बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था होगी। इस इमारत के दोनों बेसमेंट में पार्किंग रहेगा और ऊपरी मंजिलों का इस्तेमाल व्यवसायीक कारणों जैसे ऑफिस, रिटेल दुकानों, शॉपिंग मॉल आदि के लिए किया जा सकेगा।

इस पार्किंग के लिए टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिस कंपनी को टेंडर दिया जाएगा, उसे ही इमारत की डिजाइन वित्तीय, निर्माण और इमारत का संचालन अगले 30 सालों के लिए करना होगा, जिसमें निर्माण के दौरान लगने वाले 2 साल भी शामिल होंगे। संभावना जतायी जा रही है कि इस परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा, ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर (सिल्क बोर्ड-केआर पुरम-एयरपोर्ट) के शुरू होने के तुरंत बाद। बताया जाता है कि यहां सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही पार्क किया जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि केआर पुरम की पार्किंग सुविधा नम्मा मेट्रो की दूसरी सबसे विशाल पार्किंग होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नम्मा मेट्रो ने इससे पहले मैजेस्टिक में भी विशाल पार्किंग का निर्माण किया था। मैजेस्टिक में 1500 वर्ग मीटर का पार्किंग बनाया गया है जहां 260 दो पहिया और 36 कार खड़ी की जा सकती है। वहीं केआर पुरम में 1750 वर्ग मीटर में पार्किंग बनाया जाएगा जहां 530 दो पहिया वाहनों को खड़ी की जा सकेगी लेकिन कार नहीं।

वहीं दो एकीकृत प्रॉपर्टी विकास परियोजना में ज्यादा पार्किंग की सुविधा मिलेगी। मैजेस्टिक में जहां 4000 दोपहिया और 1000 कार, वहीं के आर पुरम में 1742 दो पहिया और 556 कार को पार्क किया जा सकेगा। BMRCL प्रतिवर्ष ₹100 करोड़ विज्ञापन, व्यवसाईक रेंटल और सेमी नेमिंग राइट के माध्यम से कमाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अगर केआर पुरम में पार्किंग के लिए नई जगह का निर्माण मेट्रो स्टेशन से महज 50 मीटर की दूरी पर ही किया जाएगा तो इससे बाईक सवारों को काफी सुविधा होने वाली है।

More News

    Read more about: bangalore metro traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+