Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के 20 मेट्रो स्टेशनों से शुरू होगी नई फीडर बस सेवाएं, बेहतर होगा Last-mile लिंक

बेंगलुरु के 20 मेट्रो स्टेशनों से शुरू होगी नई फीडर बस सेवाएं, बेहतर होगा Last-mile लिंक

बेंगलुरु मेट्रो स्टेशनों से मिलने वाली है फीडर बस सेवा। मीडिया रिपोर्ट में बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) और बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है। कहा जा रहा है कि करीब 15 से 20 मेट्रो स्टेशनों के शुरुआती और आखिरी कुछ दूरी तक यातायात संपर्क (Last-mile link) को बेहतर बनाने के लिए फीडर बसों को शुरू करने की योजना बनायी जा रही है।

bangalore-feeder bus

Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पुरानी वर्तमान फीडर बस सेवाओं की तुलना में नई फीडर बस सेवाओं के तहत नए रूट्स की शुरुआत की जाएगी, जो मुख्य रूप से वैसे मेट्रो यात्रियों को लक्ष्य बनाएगा जो रोजाना मेट्रो से होकर सफर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फीडर बस सेवाओं को अगले 1 सप्ताह के अंदर लॉन्च कर दिया जा सकता है।

BMTC ने फीडर बस सेवाओं के तहत नए रूट्स पर 9 मीटर लंबी मिनी बसों का संचालन करने का मन बनाया है। बता दें, वर्तमान में बेंगलुरु के 68 मेट्रो स्टेशनों में से करीब 24 मेट्रो स्टेशन ऐसे हैं, जहां शुरुआती और आखिरी कुछ दूरी तक यातायात संपर्क नहीं है। इन मेट्रो स्टेशनों से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को अक्सर महंगे कैब या ऑटो अथवा निजी गाड़ियों से होकर आना-जाना पड़ता है।

बताया जाता है कि 46 मेट्रो स्टेशनों पर BMTC 208 फीडर बसों का संचालन करती है। हालांकि बड़ी संख्या में यात्रियों ने इन बसों को लेकर कई तरह की शिकायतें भी दर्ज करवायी हैं, जिसमें इनका सुविधाजनक न होना, अनियमित होना आदि भी शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि नई फीडर बस सेवाएं इन सभी समस्याओं को दूर करेगा। वर्तमान फीडर बसों की ट्रैकिंग के लिए BMTC ने रियल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा भी लॉन्च की है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए BMRCL के एमडी एम. महेश्वरराव ने कहा कि हम मेट्रो स्टेशनों से Last-mile link को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। नई फीडर बस 15-20 मेट्रो स्टेशनों से संचालित होंगी, जिसमें से मेट्रो नेटवर्क से पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण सेक्शन में हर में करीब 5 बसें मिलेंगी।

इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि फीडर बस सेवाएं सुबह और शाम के समय पीक आवर के दौरान मेट्रो स्टेशनों से 8 से 10 किमी के दायरे में एक निर्धारित किराए पर ही संचालित की जाएंगी। BMTC के एमडी रामचंद्रन आर ने बताया कि हमारा लक्ष्य मेट्रो और BMTC सेवाओं दोनों के लिए ही यात्रियों की संख्या को बढ़ाना है। हम Last-mile link संपर्क को फीडर बसों के माध्यम से बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मेट्रो और BMTC दोनों ही सार्वजनिक साधनों को बढ़ावा मिल सकें।

बताया जाता है कि BMTC 9 मीटर वाले मिनी बसों का संचालन बतौर फीडर बस करने की योजना बना रहा है, ताकि पतली सड़कों पर भी कोई समस्या न हो। बताया जाता है कि इस योजना में 600 मिनी बसों, जिसमें 9 ई-बस भी शामिल होंगे, को शामिल किया जा रहा है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+