Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में अगले 45 दिनों तक आउटर रिंग रोड पर लगेगा जाम, लॉरी अंडरपास रोड बंद

बेंगलुरु में अगले 45 दिनों तक आउटर रिंग रोड पर लगेगा जाम, लॉरी अंडरपास रोड बंद

पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु का आउटर रिंग रोड ट्रैफिक जाम की परेशानी झेल रहा है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले करीब 45 दिनों तक सारजापुर रोड जंक्शन के पास मेट्रो के निर्माण कार्य चलने की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या अभी बनी रहने की संभावना जतायी जा रही है।

बताया जाता है कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) द्वारा HSR लेआउट के पास मरम्मत का काम चल रहा है, जिस वजह से पिछले करीब 10 दिनों से यहां ट्रैफिक रफ्तार धीमी पड़ गयी है और जाम जैसी परिस्थिति पैदा हो रही है।

bangalore traffic

बताया जाता है कि जाम की वजह से कोरमंगला से सारजापुर की तरफ स्कूल जाने वाले बच्चे भी 2 घंटे जाम में फंस रहे हैं और स्कूल देर से पहुंच रहे हैं।

इस वजह से सप्ताहांत में HSR लेआउट क्षेत्र के लिए अलग से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गयी थी। ताकि इस तरफ आने वाले लोगों को अधिक परेशानी न हो। BMRCL ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर यह संभावना जतायी है कि अगले 45 दिनों तक सारजापुर जंक्शन के पास ट्रैफिक में समस्या हो सकती है।

इसकी वजह बताते हुए कहा गया है कि मेट्रो रेल लाइन के लिए 4 स्तंभों का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि 19 फरवरी 2025 से 4 स्तंभों का निर्माण शुरू हुआ है, जो आउटर रिंग रोड सर्विस रोड पर स्तंभ नंबर 163 से 167 के पास सारजापुर की तरफ किया जा रहा है।

अपनी विज्ञप्ति में BMRCL ने कहा कि इस वजह से सर्विस रोड और मेन रोड पर दोनों जगह ही प्रभावित रूट पर बैरिकेड लगा दिया गया है। यह बैरिकेडिंग आउटर रिंग रोड से 27वां मेन रोड फ्लाईओवर डाउन रैम्प होकर इब्बलुर सरकारी स्कूल तक की गयी है। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक का बहाव इस दौरान काफी धीमा हो गया है, जो जाम की मुख्य वजह बन गया है।

वहीं दूसरी तरफ रेलवे विभाग की तरफ से लोरी अंडरपास रोड (Lowry Underpass road) पर 45 दिनों के लिए सभी प्रकार की गाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी लगायी गयी है। Times Now की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी से यह पाबंदी लगायी गयी, जिसे लेकर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस की ओर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गयी है।

कौन से रास्ते बंद -

आईटीआई बीएमटीसी डिपो 24 से लॉरी अंडरपास रोड की तरफ आने वाले सभी वाहनों (दो पहिया वाहनों को छोड़कर) के प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

वैकल्पिक रास्ता -

आईटीआई बीएमटीसी डिपो 24 की ओर से व्हाईटफिल्ड मेन रोड और आउटर रिंग रोड की ओर आने वाली गाड़ियां ओल्ड मद्रास रोड होकर, हैंगिंग ब्रिज पार कर पाई लेआउट पर 'U' टर्न लेकर अपने गंतव्यों की तरफ बढ़ सकेंगी।

More News

    Read more about: bangalore metro traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+