Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु कैंट स्टेशन पर दिसंबर तक प्रभावित रहेगी ट्रेन सेवाएं - 44 ट्रेनें होंगी रद्द, जानिए कब!

बेंगलुरु कैंट स्टेशन पर दिसंबर तक प्रभावित रहेगी ट्रेन सेवाएं - 44 ट्रेनें होंगी रद्द, जानिए कब!

आप बेंगलुरु कैंट स्टेशन से होकर आवाजाही करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। 20 सितंबर से लेकर 20 दिसंबर तक बेंगलुरु कैंट स्टेशन के दो प्लेटफार्म को बंद रखा जाएगा। ऐसा फैसला बेंगलुरु कैंट स्टेशन पर शुरू होने वाले पुनर्विकास कार्यों की वजह से लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट में दक्षिण रेलवे के अधिकारियों के हवाले से किये गये दावे के अनुसार इस दौरान 44 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों को करीब 92 दिनों के लिए रद्द किया जा सकता है। इस दौरान बेंगलुरु कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

bengaluru train cancelled

हालांकि इन ट्रेनों को लगातार रद्द नहीं किया जाएगा बल्कि निर्धारित तारीखों पर बेंगलुरु कैंट स्टेशन से होकर आवाजाही करने वाली इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

रद्द और रिशेड्यूल होने वाली ट्रेनें :

- 22135 साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन - 20 और 27 सितंबर, 4, 11, 18 और 25 अक्तूबर को यह ट्रेन रात को 11 बजे मैसूर से रेनीगुंटा (Renigunta) के बीच चलेगी। इसका ठहराव जोलारपेट्टी और कटपडी स्टेशनों पर होगा। 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर और 6 व 13 दिसंबर को साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी।

- 12028 शताब्दी एक्सप्रेस - केएसआर बेंगलुरु और डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच चलने वाली यह ट्रेन केएसआर बेंगलुरु से सुबह 6 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 20 सितंबर से 20 दिसंबर के बीच मंगलवार को नहीं चलेगी।

- ट्रेन नंबर 12677 बेंगलुरु से एर्नाकुलम के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन केएसआर बेंगलुरु से सुबह 6.10 बजे खुलेगी।

- केएसआर बेंगलुरु (मैजेस्टिक) से डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जाने वाली 12608 लालबाग एक्सप्रेस केएसआर बेंगलुरु से सुबह 6.20 बजे खुलेगी।

bengaluru platform close 44 trains cancelled

- वहीं, मुरदेश्वर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस (16586) 19 सितंबर से 19 दिसंबर के बीच मुरदेश्वर से दोपहर 2.10 बजे खुलेगी। यह ट्रेन मैंगलोर सेंट्रल और मैंगलोर जंक्शन पर रुकेगी।

- ट्रेन नंबर 12610 सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो मैसूर से डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जाती है, सुबह 5 बजे खुलेगी।

- 06551 मेमू पैसेंजर ट्रेन, जो केएसआर बेंगलुरु और जोलारपेट्टी स्टेशन के बीच चलती है, बेंगलुरु से सुबह 8.45 बजे खुलेगी।

- ट्रेन नंबर 12578 बागमती साप्ताहिक एक्सप्रेस, जोलारपेट्टी, कटपडी, एराक्कोनम और पेराम्बुर स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन मैसूर से कुछ निश्चित तारीखों पर सुबह 10.30 बजे खुलेगी।

- डबल डेकर एक्सप्रेस (22626) डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी।

- वृंदावन एक्सप्रेस (12640) एसएमवीटी बेंगलुरु से दोपहर 3.10 बजे खुलेगी।

More News

    Read more about: bangalore train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+