Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में बादलों की लुका-छिपी के साथ हुई दिन की शुरुआत, प्री-मानसून बारिश में भिंगने की है संभावना

बेंगलुरु में बादलों की लुका-छिपी के साथ हुई दिन की शुरुआत, प्री-मानसून बारिश में भिंगने की है संभावना

बेंगलुरु में आज (4 अप्रैल) की सुबह बादलों की लुका-छिपी के साथ शुरू हुई। मार्च के महीने में जहां मौसम पूरी तरह से सुखा बना रहा अप्रैल और मई के महीने में बेंगलुरु और दक्षिण कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में प्री-मानसून बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार का पूरा दिन बादलों से घिरा हुआ बने रहने की संभावना जतायी है।

इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी बेंगलुरु व आसपास के उपनगरीय इलाकों में बहने की संभावना है। पिछले काफी दिनों से लगातार सुखा बने रहने और तापमान के बढ़ने की वजह से गर्मी से परेशान बेंगलुरुवासियों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

bangalore weather

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल यानी 2024 में बेंगलुरु का तापमान जहां औसत से ऊपर चला गया था, वहीं इस साल मौसम विभाग ने बेंगलुरु में अप्रैल और मई के महीने में 30 से 40% अतिरिक्त प्री-मानसून बारिश होने की उम्मीद जतायी है।

बेंगलुरु मौसम विभाग के वैज्ञानिक सीएस पाटिल का कहना है कि आमतौर पर बेंगलुरु में मार्च के महीने में औसतन 14.5 मिमी से 20 मिमी तक बारिश होती है। हालांकि इस साल मार्च में बेंगलुरु शहर और HAL ऑब्जर्वेटरी में कुछ छिटपुट हल्की बारिश के अलावा तेज बारिश नहीं हुई। बेंगलुरु के उत्तरी हिस्से में (केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ) लगभग 4 सेंटीमीटर बारिश हुई।

बात अगर मार्च के पहले सप्ताह की करें तो कर्नाटक के तटवर्तीय काफी हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जिस वजह से हिटवेव की आशंका पैदा हो गयी थी। वहीं बेंगलुरु में तापमान 35 और 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही घूमता रहा।

bangalore rain weather forecast

पाटिल का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल की स्थिति ज्यादा खराब नहीं हुई थी क्योंकि पिछले साल बेंगलुरु का तापमान मार्च में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि अप्रैल और मई के महीने में बेंगलुरु में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में बेंगलुरु में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है। दक्षिण भारतीय क्षेत्रों में पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के संघर्ष की वजह से तेज हवाओं की वजह से गरज के साथ बारिश होने और बेंगलुरुवासियों को हवाओं के तेज थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार की शाम से रविवार तक बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में बारिश, बादलों के गरजने जैसे मौसम के बने रहने की संभावना है।

More News

    Read more about: bangalore weather imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+