Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या बेंगलुरु की यलो लाइन मेट्रो जून तक हो सकती है शुरू? जाने BMRCL के अधिकारियों ने क्या बताया!

क्या बेंगलुरु की यलो लाइन मेट्रो जून तक हो सकती है शुरू? जाने BMRCL के अधिकारियों ने क्या बताया!

पिछले लंबे समय से बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो (Bangalore Namma Metro) के यलो लाइन (Yellow Line) के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि अगले कुछ महीनों के अंदर ही इस मेट्रो लाइन को शुरू कर दिया जा सकता है, जो शहर के टेक हब इलेक्ट्रॉनिक सिटी को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा।

दावा किया जा रहा है कि इस मेट्रो लाइन के शुरू होने के बाद बेंगलुरु में परिवहन सेवाएं पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो नियामक से स्वीकृति प्राप्त करने के लिए नम्मा मेट्रो के यलो लाइन पर अंतिम ट्रायल रन भी शुरू किया जा चुका है।

bangalore namma metro yellow line

कब से शुरू होने की है संभावना?

Times Now की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु मेट्रो का यलो लाइन पर यात्री सेवाओं को इस साल जून के अंत अथवा जुलाई के शुरुआत तक शुरू कर दिया जा सकता है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यलो लाइन को दो मेट्रो ट्रेन मिल चुकी है और अभी नियामक से स्वीकृतियां लेने का काम किया जा रहा है।

इसके साथ ही सिग्नलिंग की जांच और ट्रायल रन भी चलाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि एक बार ये सभी काम पूरे हो जाते हैं तो कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सुरक्षा (CMRS) से स्वीकृति के लिए आवेदन किया जाएगा। उम्मीद जतायी जा रही है कि अप्रैल के अंत तक CMRS की स्वीकृति मिल जाएगी।

बता दें, अप्रैल के अंत तक कोलकाता के पास स्थित टीटागढ़ वैगन फैक्ट्री से नम्मा मेट्रो के यलो लाइन की तीसरी ट्रेन बेंगलुरु पहुंचने की संभावना है।

पिछले लंबे समय से यलो लाइन मेट्रो के शुरू होने में कई तरह के विलंब हो रहे हैं। इसके बावजूद BMRCL को उम्मीद है कि इस मेट्रो लाइन के शुरू होने की सारी तैयारियां निर्धारित समय पर ही अब पूरी होंगी और इस लाइन पर यात्री सेवाओं के शुरू होने में और अधिक विलंब अब नहीं होगा।

BMRCL के अधिकारियों ने मीडिया से हुई बातचीत के दौरान बताया कि अगर सब कुछ अब योजना के मुताबिक होता है तो हमारे पास तीन ट्रेन होंगी और CMRS से मंजूरी मिलने की देर है। उक्त अधिकारी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जून के अंत या जुलाई के शुरुआत तक नम्मा मेट्रो के 19.15 किमी लंबे यलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर आरवी रोड से बोम्मासांद्रा तक मेट्रो सेवाओं को शुरू कर दिया जा सकेगा।

यलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशन :-

जानकारी के अनुसार लगभग 19 किमी लंबे नम्मा मेट्रो के यलो लाइन कॉरिडोर पर स्टेशनों की कुल संख्या 16 होगी। इस मेट्रो कॉरिडोर पर जिन प्रमुख स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जाएगा, उनमें शामिल है -

  • आरवी रोड
  • बोम्मसांद्रा
  • इलेक्ट्रॉनिक सिटी
  • बोम्मनहल्ली
  • कोरमंगला
  • होसुर रोड

बेंगलुरु का पहला ड्राईवरलेस मेट्रो लाइन

बेंगलुरु मेट्रो का यलो लाइन इसका पहला ड्राईवरलेस मेट्रो लाइन होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में लोको पायलट की मदद से इस लाइन मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा लेकिन बाद में बिना किसी ड्राईवर के ही इस लाइन पर मेट्रो चल सकेंगी। संभावना है कि इस साल के अंत तक बेंगलुरु में ड्राईवरलेस मेट्रो का संचालन शुरू किया जा सकता है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+