Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बिहार के 54 शहरों के लिए राजधानी पटना से शुरू हुई बस सेवा, जानिए कौन-कौन सी हैं शहरें?

बिहार के 54 शहरों के लिए राजधानी पटना से शुरू हुई बस सेवा, जानिए कौन-कौन सी हैं शहरें?

राज्य के छोटे-बड़े दूसरे शहरों से राजधानी पटना का संपर्क बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने नयी बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नयी योजना के तहत राज्य के 54 छोटे-बड़े शहरों के लिए पटना से बसें चलायी जाएंगी।

इस परियोजना में राज्य के लगभग 120 मार्गों पर नयी बसें चलाने की योजना है। बताया जाता है कि इन मार्गों पर 376 बसों की जरूरत होगी। ये बसें पटना के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए राज्य के छोटे-बड़े शहरों व कस्बों को जोड़ते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

patna traffic

मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय में राजधानी पटना से कई रुटों पर आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है लेकिन यहां यात्रियों की जरूरत को पूरा करने वाली संख्या में बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। इसलिए राज्य सरकार ने पटना से संबंधित विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन करने की योजना बनायी है। पटना के लिए गांवों व कस्बों से बसों की संख्या बढ़ने से शिक्षा, रोजगार या फिर व्यवसाय के लिए अथवा इलाज के लिए पटना आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

कहां से खुलेंगी बसें

  • बैरिया बस स्टैंड
  • फुलवारी बस टर्मिनल
  • गांधी मैदान
bus service from patna

कौन से शहरों के लिए मिलेंगी बसें

भागलपुर, बांका, पूर्णिया, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सीवान, खगड़िया, मधेपुरा, भभुआ, बेगूसराय, मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर, किशनगंज, मुंगेर, बेतिया, सासाराम, जयनगर, औरंगाबाद, नवादा, देव, आदापुर, लौकाहा, वीरपुर, डेहरी, लहेरियासराय, झंझारपुर, पाली, तेलपा, जमालपुर, मधुवापुर, पिपरौन, बेला, परसौनी, कुनौली, अंधरामठ, मधेपुर, विशुनपुरा, सिकटा, अख्ता, भिट्ठामोड़, भिसुआ बाजार, रसियारी, गोह, सिकन्दरा, निर्मली, कुचाईकोट, साहरघाट, कटैया, पगड़ा, जन्दाहा, चेनारी, कौआकोल।

पटना में उन सभी जगहों का विकास किया जा रहा है जहां से ये बसें इन 54 शहरों व कस्बों के लिए खुलने वाली हैं।

More News

    Read more about: bihar patna bus travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+