मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर इन दिनों जोरों से काम चल रहा है, जो बहुत जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस ट्रैक की कुल लम्बाई 508.17 किलोमीटर है। सूत्रों की मानें तो इसका आधा काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द ही देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी बुलेट ट्रेन चलाई जा सकेगी।
MAHSR परियोजना को ही मंजूरी
अभी तक सिर्फ सरकार द्वारा जापान सरकार की तकनीकी और वित्तीय सहायता से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) परियोजना को ही मंजूरी मिली है। इस परियोजना को लागू करने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) नामक एक विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) का गठन किया गया है।

सात अन्य मार्गों पर भी चल सकती है बुलेट ट्रेन
हाल ही में रेल मंत्रालय की ओर से कुछ चुनिंदा शहरों के बीच हीरा चतुर्भुज हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क बनाने का अध्ययन किया है। इनमें सात मार्ग शामिल है। अब इसे कब तक कवर करने की संभावन है? इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले साल इन सभी पर काम शुरू किया जा सकता है।
एचएसआर कॉरिडोर के लिए सर्वेक्षण और तैयारी शुरू
इन सभी सातों मार्गों के बीच एचएसआर कॉरिडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का सर्वेक्षण और तैयारी शुरू की गई है। अब ऐसे में देखा जाए तो भारत में भी बहुत जल्द लोग बुलेट ट्रेन की सवारी कर सकेंगे और काफी कम समय में अपने डेस्टिनेशन को भी कवर कर सकेंगे।
इन शहरों में चलाई जा सकती हैं बुलेट ट्रेनें...
⦁ दिल्ली-वाराणसी
⦁ दिल्ली- अहमदाबाद
⦁ मुंबई-नागपुर
⦁ मुंबई- हैदराबाद
⦁ चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर
⦁ दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर
⦁ वाराणसी-हावड़ा
पर्यटन को भी काफी फायदा
बुलेट ट्रेन आ जाने से देश में काफी तरक्की देखने को मिलेगी। पर्यटक आसानी से काफी कम समय में आ- जा सकते हैं। जापानी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड ये ट्रेनें न सिर्फ देश को एक नई दिशा देगी बल्कि देश के पर्यटन में भी काफी मददगार साबित होने वाली है।
अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...



Click it and Unblock the Notifications












